
Ranchi : राजधानी कांके स्थित जनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मालिक डॉक्टर शंभू प्रसाद से रंगदारी मांगने के मामले में रांची पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. चारों अपराधियों ने डॉक्टर शंभू प्रसाद के मोबाइल पर पीएलएफआइ के नाम से पोस्टर और मैसेज के माध्यम से रंगदारी मांगी थी. रंगदारी करीब 20 लाख रुपये की मांगी गयी थी. इस मामले में कांके थाना में एक मामला भी दर्ज कराया गया था. रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है.
इसे भी पढ़ें – उपभोक्ताओं पर सख्ती बरतते हुए JBVNL ने बढ़ाया राजस्व, लॉकडाउन के बाद अक्टूबर में वसूला 330 करोड़
एसएसपी ने बताया है कि चारों अपराधियों ने मोबाइल नंबर 7019148258 के द्वारा डॉक्टर से रंगदारी मांगी थी. उन्होंने कहा कि इसी मोबाइल नंबर से एक कपड़ा व्यवसाई मोहम्मद इनायतुल्लाह उर्फ बबलू से भी 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. जिस संदर्भ में पूर्व में कांके थाना में एक मामला दर्ज कराया गया था. चारों अपराधियों का नाम है, इस्तियाक आलम उर्फ इश्तियाक अंसारी, जुनेद आलम, मुस्ताक अंसारी उर्फ प्रदीप पासवान और शेख अफजल.
इसे भी पढ़ें – … तो इसलिए झारखंड में लगातार बढ़ रहा है साइबर क्राइम, जानिये क्या है कारण
एसपी (ग्रामीण) और डीएसपी (मुख्यालय प्रथम) के नेतृत्व में टीम ने पायी सफलता
एसएससी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके दिशा निर्देश के तहत ग्रामीण एसपी नौशाद आलम व पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) (मुख्यालय प्रथम) नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी थी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अपराधियों को गुमला एवं रांची से गिरफ्तार किया. साथ ही कांड में प्रयुक्त मोबाइल, सिम, कार्ड और अन्य सामानों की बरामदगी की गयी. कांड में गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी जसपुर (छत्तीसगढ़) एवं गुमला (झारखंड) से लूट अपहरण जैसे संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं. इन अपराधियों से 7 मोबाइल सिम सहित, दो सिम कार्ड (अलग से), एक बोलेरो वाहन, पीएलएफआइ जनित क्रांतिकारी दस्ता भगत जी लिखा द्वारा सादा पर्चा, एटीएम कार्ड के साथ एक छोटी डायरी भी बरामद की गयी है.
इसे भी पढ़ें – देश के इन राज्यों में कंपकंपायेगी ठंड, मौसम विभाग ने चेताया… हो जायें तैयार…



