
आमतौर पर तो ऐसा होता है जब कई अभिनेताओं ने अपने करियर के प्रारंभिक दौर में विलेन का रोल किया हो बाद में हीरो बनने लगे लेकिन प्रेमनाथ के साथ उलटा हुआ था. वे अपनी शुरुआती फिल्मों में तो हीरो बने लेकिन धीरे-धीरे वे विलेन के रूप में लोकप्रिय हो गये.
इसे भी पढ़ें :… तो इसलिए झारखंड में लगातार बढ़ रहा है साइबर क्राइम, जानिये क्या है कारण
राजकूपर की फिल्म आग और बरसात में भी काम किया
प्रेमनाथ ने 1948 में ‘अजीत’ फिल्म से हिन्दी फिल्मों में अपना सफर शुरू किया था. मोनिका देसाई फिल्म की हीरोईन थी. यह पहली रंगीन फिल्म थी जिसने देश तहलका मचा दिया था. लेकिन प्रेमनाथ को खास पहचान नहीं मिली. उन्हें बड़ा ब्रेक मिला राजकूपर की फिल्म आग और बरसात में जो 1949 में आई थीं. इसमें प्रेमनाथ ने बहुत अहम भूमिका निभाई थी.
इसे भी पढ़ें :स्टेट बैंक ने निकाली बंपर वैकेंसी, 10 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन एप्लाई
प्रेमनाथ का जन्म 21 नवम्बर 1926 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था. लेकिन जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ तो उनका परिवार मध्य प्रदेश के जबलपुर में आकर बस गया था.
बॉबी फिल्म में दमदार रोल किया
हालांकि प्रेमनाथ ने कई फिल्मों में बड़ी भूमिका निभाई लेकिन वो सफल नहीं हुईं. कई फिल्में ऐसी भी हैं जिनमें प्रेमनाथ ने सपोर्टिंग एक्टर या विलेन का रोल किया और वो हिन्दी सिने इतिहास में मील का पत्थर साबित हुईं. आन, तीसरी मंजिल, जॉनी मेरा नाम, तेरे मेरे सपने, रोटी कपड़ा और मकान, धर्मात्मा, बॉबी, कालीचरण और देशप्रेमी उनकी प्रमुख फिल्मों थीं. बॉबी फिल्म में इन्होंने बॉबी बनी डिंपल के पिता (जैक ब्रैगेंजा) का रोल बहुत ही दमदार अंदाज में निभाया था.
एक्ट्रेस बीना राय से किया विवाह
साल 1953 में फिल्म औरत के प्रोडक्शन के दौरान प्रेम नाथ का झुकाव एक्ट्रेस बीना राय की ओर हो गया और बाद में उन्होंने उनके साथ शादी कर ली. उन्होंने एक्ट्रेस बीना राय से शादी की थी जिनसे उनके दो लडक़े कैलाश नाथ, प्रेम किशन हुए.
इसे भी पढ़ें :नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने महिला कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा, ड्रग्स बरामद, समन जारी
राजकपूर के थे साले
प्रेमनाथ राजकपूर के साले हैं प्रेमनाथ की बहन कृष्णा की शादी राजकपूर से हुई थी. और उनकी दूसरी बहिन उमा ने एक्टर प्रेम चोपड़ा से शादी की थी. इस तरह से प्रेम चोपड़ा और राजकपूर दोनों प्रेमनाथ के जीजा लगे.
(नवीन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार और लेखक)
इसे भी पढ़ें :झारखंड में टेक्निकल पढ़ाई की राह आसान नहीं, स्टूडेंटस लगातार बढ़ते जा रहे, शिक्षक घट रहे




