
Ranchi: विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए ग्रामीणों को डराने धमकाने और पुलिस बल को जानमाल का नुकसान पहुंचाने के लिए केन बम और जिलेटिन डेटोनेटर बिछाने के मामले में अपर न्याययुक्त अरविंद कुमार की कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई. कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है . 8 अगस्त को कोर्ट मामले में आदेश सुनाएगी. बता दे कि सीपीआई माओवादी संगठन के कमांडर बोयदा पाहन , बिरजा मुंडा उर्फ नैन, गोंडा पाहन और विधायक मुंडा ने ट्रायल फेस किया है .मामला साल 2019 का है , जो नामकुम थाना क्षेत्र के गरुड़पीढ़ी हेसो जंगल की है.तत्कालीन रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी संगठन के द्वारा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए ग्रामीणों को डराया धमकाया जा रहा है.जिसकी सूचना पर 5 दिसंबर 2019 को डीएसपी के नेतृत्व में झारखंड जगुआर और जिला बल के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया.पुलिस जैसे ही गरुड़पीढ़ी हेसो जंगल पहुंची तो माओवादी जंगल और झाड़ का सहारा लेकर भाग गए थे.जंगल में सर्च किए जाने पर देशी कट्टा ,गोली दवा तार रस्सी और चुनाव बहिष्कार के पर्चा के साथ रोजाना उपयोग में आने वाला सामान बरामद किया गया था.पुलिस बल ने वहां लिए रखे गए तीन केन बम और जिलेटिन डेटोनेटर भी बरामद किया था.




