हाल के दिनों में देश में हुई प्रमुख रेल दुर्घटनाएं और उनमें मारे गए लोगों की संख्या निम्न प्रकार है-
चार अगस्त, 2015 : मुंबई से वाराणसी जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने और मचक नदी में गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। यह हादसा मध्य प्रदेश के हरदा जिले में खिरकिया और भिरंगी स्टेशन के बीच हुआ। विपरीत दिशा से आ रही जनता एक्सप्रेस भी उसी जगह कुछ मिनट बाद पटरी से उतर गई थी।
20 मार्च, 2015 : देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पटरी से उतरने की वजह से 39 लोगों की मौत हो गई और 150 लोग घायल हो गए।
चार मई, 2014 : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दिवा जंक्शन-सावंतवाड़ी पैसेंजर ट्रेन के नागोथाने और रोहा स्टेशन के बीच पटरी से उतरने से 20 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य घायल हो गए थे।
26 मई, 2014 : गोरखपुर को जानेवाली गोरखधाम एक्सप्रेस के एक मालगाड़ी से टक्कर की वजह से उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में खलीलाबाद के पास 25 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।




