Dharm-Jyotish

व्यक्ति की उन्नति को सहज बनाता है सहज योग

Ranchi: भारत सरकार के सचिव स्तर के पूर्व अधिकारी और सहज योग राष्ट्रीय ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि सहज योग में ध्यान व्यक्ति की उन्नति को सहज बना देता है. श्री राय शुक्रवार को टाना भगत स्टेडियम खेलगांव में दीप प्रज्ज्वलन के बाद सहज योग के तीन दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी सह ध्यान को संबोधित कर रहे थे.

यह कार्यक्रम रांची सहज योग केंद्र के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे देश से प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. सहज योग श्रीमाता निर्मला देवी द्वारा प्रतिपादित योग विधि है. इसकी सहजता के कारण विश्व के 160 देशों में यह लोकप्रिय योग विधि है, जिसका उपयोग कर व्यक्ति आत्मसाक्षात्कार कर सकता है.

इसे भी पढ़ें – IPRD : प्रेस बयान बनाने के लिए पत्रकारों को नियुक्त कर लिये, अब चार माह से नहीं दे रहे वेतन, कई ने काम छोड़ा

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित रांची में भी सहज कृषि का प्रसार हो रहा है. सहज कृषि एक तरह से आध्यात्मिक कृषि है जिसमें बीजों और खेतों की मिट्टी को श्रीमाता के मंत्रों से अभिमंत्रित कर गुणवत्तापूर्ण फसलें ली जा रही हैं. यहां लगे कृषि स्टॉल में इस तरह की वैज्ञानिक और आध्यात्मिक कृषि के नमूने देखे जा सकते हैं. यहां आये कई कृषि वैज्ञानिकों ने विस्तार से कृषि की इस तकनीक पर प्रकाश डाला. भोजन के सत्र के बाद हवन का कार्यक्रम था. भजनों की प्रस्तुति के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया. यह राष्ट्रीय सेमिनार 25 अगस्त तक चलेगा और इसमें कई विषयों पर प्रमुखता से विमर्श किया जायेगा. इस आयोजन में सहज योग की स्मारिका उत्क्रांति का विमोचन भी किया गया.

इसे भी पढ़ें – वैश्विक मंदी से बचने की सरकार की कवायद, सीतारमण की बैंकों को 70,000 करोड़ देने की घोषणा

Related Articles

Back to top button