Dharm-Jyotish

बापू का 88वां अवतरण दिवस धूमधाम से मना

Ranchi:  संत आशारामजी बापू का 88वां अवतरण दिवस 29 अप्रैल सोमवार को धूमधाम से मनाया गया. राजधानी रांची सहित राज्यभर के अधिकांश जिलों में बापू के शिष्यों ने अवतरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए. आशाराम बापू के अवतरण दिवस को मनाने के लिए दूर-दूर से भक्तगण रांची सेंटर पहुंचे. पिस्का मोड़ स्थित सत्य साहित्य सेंटर में भी सैंकड़ों साधक भाई-बहनों ने दीप प्रज्वलन करके जन्मोत्सव मनाया.

इस अवसर पर श्री आशारामायण जी का पाठ, पादुका पूजन, गुरूदेव का मानस पूजन, श्री महामृत्युंजय मंत्र का जप किया गया. शिष्यों ने बापूजी को 56 प्रकार के मिष्ठान, साधक-भाई बहनों द्वारा बनायी गयी मिठाई का भोग लगाया. इसके साथ ही उत्तम स्वास्थ्य के लिए सामूहिक स्वास्थ्य मंत्र का जप, प्रार्थना-पुकार, वीडियो सत्संग व भजन-र्कीतन, मंगल आरती की गयी. कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण भी किया गया. वहीं, योगवेदांत सेवा समिति तथा युवा सेवा संघ की ओर से रांची के कुष्ठ कॉलोनी जगन्नाथपुर धुर्वा में भजन-भोजन दक्षिणा कार्यक्रम किया गया. जिसमें 600 से अधिक जरूरतमंद लोग शामिल थे. इनके बीच दाल, चावल, हरी सब्जियां और ऋषि प्रसाद का वितरण किया गया.

 

Related Articles

Back to top button