
Dhanbad: अध्यात्म के मार्ग पर चलना है तो पहली शर्त यही है कि अहंकार को त्याग कर सरल बनना होगा. अहंकार से भरे रहोगे तो प्रभु के आने का ह्रदय में स्थान मिलेगा ही नहीं. भगवान केवल अहंकार रहित भक्ति ही स्वीकार करते हैं. शहरपुरा शिव मंदिर सिंदरी में श्रीराम कथा समिति एवं नारी सेवा संघ के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा प्रवचण के तीसरे दिन कथा व्यास डॉ अमृता करूणेश्वरी ने श्रौताओं को अहंकार भाव छोड़कर भक्ति की राह में सच्ची सेवा करने का मूलमंत्र बताया. उन्होंने कहा कि अहंकारी व्यक्ति उस सूखे पेड़ की तरह होता है जिस पर ना फल लगते हैं ना फूल, पक्षी भी उस पर आकर नहीं बैठते और तिरस्कृत जीवन जीता है इसलिए सरल, सहज बनकर भगवान के और अपने सदगुरु के प्रेमपात्र बनिये. भक्त यदि मार्ग भटक जाए तब भगवान उसे सही मार्ग दिखाते हैं.
कथा व्यास डॉ अमृता करूणेश्वरी ने बताया कि श्री राम और श्री कृष्ण की भक्ति प्रदान करने वाले महादेव भोलेनाथ ही हैं. वही भगवान की भक्ति प्रदान करते हैं इसलिए याज्ञवल्क्य मुनि ने भरद्वाज मुनि को श्री राम कथा की पूर्व शिव कथा का श्रवण कराया था. साथ ही संक्षिप्त में माता पार्वती के चरित्र से शिक्षा देने के लिए नारियों को प्रेरित किया.
कथा व्यास डॉ अमृता करूणेश्वरी ने बताय कि एक बार भगवान के अति प्रिय भक्त श्री नारद जी ने भी उन्हें एक बार श्राप दे दिया था. क्योंकि नारद जी को मोंह हो गया था, अहंकार हो गया था और और भगवान ने नारद जी का अहंकार दूर किया. दरअसल, नारद जी को अहंकार था कि उन्होंने काम और क्रोध को जीत लिया है और इस अहंकार में स्वयं को भोलेनाथ से भी श्रेष्ठ समझ लिया. तब भगवान ने नारद जी के अहंकार को दूर किया और माया की ऐसी लीला दिखाई जिसमें भगवान के परम भक्त नारद जी ने ही श्री हरि विष्णु को श्राप दे दिया जो कि भगवान के अवतार का एक और कारण हुआ. इसलिए इस प्रसंग से से हमें यह शिक्षा और लेनी चाहिए की अहंकार किसी भी परिस्थिति में हमारा कल्याण नहीं करता क्योंकि भगवान केवल अहंकार रहित भक्ति ही स्वीकार करते हैं.
रामकथा के भक्ति रस में डूबे भक्तगण…
श्रीरामकथा के चौथे दिन बुधवार को माहौल राममय हो गया. राम कथा प्रसंग का सानिध्य लेने चौथे दिन यहां हजारों श्रोता शामिल हुए. कथा को आगे बढाते हुए कथा व्यास डॉ अमृता करूणेश्वरी ने कहा कि नारी का परिचय धैर्य, समर्पण, ममता, वात्सल्य, शील, वीरता, मर्यादा व दोनों कुलों का सम्मान बनाए रखना है। यह जीवन में सफल होने का मंत्र है. डॉ अमृता करूणेश्वरी ने कहा कि रामचरितमानस सुनने और इसमें बताए मार्ग का अनुसरण करने से मनुष्य अपने जीवन को भवसागर से पार लगाने के लिए सफल बनाता है. उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य रामकथा नहीं सुनता तब तक मोह नहीं भागता. वहीं जीवन के हर संशय का समाधान राम कथा करती है.
समिति की अपील भक्त गण आगे बढ़ कर सहयोग
श्रीराम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे और नारी सेवा संघ की अध्यक्ष रंजना शर्मा ने निवेदन किया की भक्त गण आगे बढ़ कर सहयोग करें ताकि कार्यक्रम में आर्थिक दिक्कत न हो. बताया गया कि जो यजमान या भक्त गण जिनका जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह हो वो सुचित करेंगे तो उनका अलग से आरती/पुजन की व्यवस्था करके उन्हें सम्मिलित कराने की व्यवस्था होगी. जिसके तहत आज बिनोद कुमार दुबे ज्येष्ठ सुपुत्र अभिनव का जन्मदिन पर मंच पर पूजा अर्चना कर बधाई दी गई.
आज के दैनिक मुख्य यजमान श्रीमती उषा तिवारी संग अंजनी तिवारी ने पूजा अर्चना और आरती किए।इनके साथ में राम सुन्दर दुबे की बहु सुमित्रा दुबे संग सुपुत्र बिनोद कुमार दुबे, अध्यक्ष क्लब सदस्य M.D.R.T, मुख्य जीवन बीमा सलाहकार, भारतीय जीवन बीमा निगम धनबाद शाखा-2, सचिव सीएलआइए लियाफी हजारीबाग मंडल के जयेष्ट सुपुत्र अभिनव को उनके जन्मदिन पर कमेटी की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई.
आज की विशेष आरती में माहेश्वरी देवी की बहु रेखा सिंह संग सुपुत्र सुर्यकांत सिंह, अध्यक्ष क्लब सदस्य M.D.R.T, भारतीय जीवन बीमा निगम धनबाद शाखा-2, अध्यक्ष लियाफी हजारीबाग मंडल तथा बीना सिंह संग अजय सिंह एवं दीक्षा कुमारी जयसवाल संग रविकान्त शर्मा, तथा बीआईटी सिंदरी से स्वर्गीय मनोरंजन लाल की पत्नी सरोज देवी शामिल हुई.
वहीं संध्या आरती में मुख्य यजमान उषा देवी, अंजनी तिवारी, दैनिक यजमान प्रतिमा देवी, मुनिंद्र कुमार, आरती, शुभम, बौबी देवी, राजेश प्रसाद, बीना सिंह, अजय सिंह, दामोदर दुबे, श्री राम कथा समिति के अध्यक्ष प्रशांत दुबे, रानी दुबे, नारी सेवा संघ की अध्यक्ष रंजना शर्मा, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, सह कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, राम सुंदर दुबे, दामोदर दुबे, बृजेश सिंह, उमा शर्मा, अनिता श्रीवास्तव, अनिता देवी , सरस्वती देवी, सारदा सिंह, जूही शर्मा, इंदुबाला देवी, शैलेंद्र द्विवेदी, संपा सिल, पवन ओझा, आदित्य दुबे, राहुल सिंह, सुरज प्रसाद, शशि सिंह, राजेश प्रसाद, बॉबी देवी, नकुल सिंह, पूनम देवी , रीता, गुड़िया, सुनिता तिवारी समेत सैकड़ों भक्त शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: वर्ष में दो बार क्यों मनाया जाता है श्रीहनुमान जन्मोत्सव?




