JharkhandRanchiSports

झारखंड राज्यस्तरीय U-15 बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता-2023 सह टीम का चयन ट्रायल खेलगांव में संपन्न

Ranchi: महाराष्ट्र में जून माह में संभावित U-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए शनिवार को झारखंड के टीम के गठन हेतु ट्रायल हुआ. झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के मुताबिक इस U-15 राष्ट्रीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता-2023 में भाग लेने को राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन गणपत राय इंडोर स्टेडियम, खेलगांव (होटवार), रांची में आयोजित किया गया था. चयन ट्रायल में पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों से 92 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल का विधिवत उद्घाटन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के पदाधिकारी बबलू कुमार के अलाव सीनियर प्लेयर सह राष्ट्रीय प्रशिक्षक राजीव रंजन (भीम), मधु तिर्की, रांची जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव अनिल यादव व अन्य की उपस्थिति में किया गया. इस प्रतियोगिता सह चयन में चयनित झारखंड के पहलवान U-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दो-चार दिनों में अंतिम रूप से चयनित झारखंड टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन का संसद मार्च 21 जुलाई को, रांची सहित कई जिलों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

Related Articles

Back to top button