Dharm-JyotishLead NewsMain SliderNationalNEWS

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू, 26 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

New Delhi: चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. चारों धाम के कपाट खुलने के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे. वहीं गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे. इस संबंध में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने जानकारी दी है.

यात्रा को लेकर विभाग ने रजिस्ट्रेशन की तैयारी पूरी कर ली है. विभाग ने वेबसाइट https://www.registrationandtouristcare.uk.gov.in को अपडेट कर दिया है. वेबसाइट के माध्यम से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने ये भी बताया कि ‘गाडू घड़ा कलश यात्रा’ 12 अप्रैल से शुरू होगी. समिति ने बताया कि उचित रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ गेट खोले जाएंगे. यह मंदिर उन चार प्राचीन तीर्थ स्थलों में से एक है, जिन्हें ‘चार धाम’ कहा जाता है, जिसमें यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ भी शामिल हैं.

बसंत पंचमी के मौके पर तय होती हैं तारीखें

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से कहा गया है कि नरेंद्र नगर के शाही दरबार में मनाई जाने वाली ‘बसंत पंचमी’ के मौके पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीखें काफी अध्ययन के बाद तय की गई हैं. इसे ‘पंचांग गणना’ भी कहा जाता है. समिति ने कहा कि पूरे रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ पटों को खोला जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Breaking: धनबाद के हाजरा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपत्ति सहित 6 लोगों की मौत

 

Related Articles

Back to top button