
Ranchi: पाकुड़ के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गांव में दहशत फैलाने के लिये डकैती की योजना बना रहे पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मेनारूल शेख, मंसूर शेख, नसीबुल शेख, अखिरूल शेख और मेहबुब आलम का नाम शामिल हैं, सभी आरोपी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित झिकरहटी गांव के रहने वाले हैं. आरोपी के पास से पुलिस एक देसी पिस्टल, दो गोली और पांच मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को पाकुड़ एसपी को गुप्त मिली थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झिकरहाटी कुड़ाडांगा गांव में कुछ अपराधी हथियार के साथ जमा होकर किसी बड़ी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम झिकरहाटी कुड़ाडांगा में एक निर्माणाधीन घर में छापेमारी कर सभी पांच आरोपियों को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर देशी पिस्टल, गोली समेत अन्य सामान बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के नगरनबी गांव के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण जुलाई माह के शुरूआत में उनलोगों के साथ झगड़ा एवं फायरिंग एवं बमबाजी हुई थी. उस समय मामला शांत हो गया था. 23 जुलाई की रात और 24 जुलाई की सुबह में नगरनबी गांव के लोग इनके झिकरहटी गांव पर बम, पिस्तौल इत्यादि से हमला कर दिये थे. इसलिए ये लोग नगरनबी गांव में किसी अमीर आदमी के घर में डकैती की तैयारी के साथ एकत्रित होकर प्लानिंग कर रहे थे ताकि नगरनबी में दहशत बन जाये. अपराधी मेनारूल शेख विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में जेल भी जा चुका है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष रहे हिमांशु शेखर चौधरी को पद से हटाए जाने के आदेश पर लगाई रोक




