
Latehar : हेरहंज थाना व बालूमाथ थाना की पुलिस ने 25 लाख के इनामी भाकपा माओवादी छोटू खेरवार के घर (सिकिद गांव) में कुर्की जब्ती की है. कुर्की जब्ती में बर्तन, दरवाजा, पल्ला, महुआ समेत कई सामान जब्त कर हेरहंज थाना लाया गया है. पुलिस की यह कार्रवाई छोटू खेरवार द्वारा सरेंडर नहीं करने के वजह से की गयी है. लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
बातचीत के क्रम में बालूमाथ थाना प्रभारी ने बताया कि लंबे समय से छोटू खेरवार की तलाश है. इससे पूर्व भी कुर्की की गयी है , लेक़िन वह फरार है. छोटू के विरुद्ध कई थानों में अलग अलग मामले दर्ज है. कुर्की जब्ती की कार्रवाई में एसआई शत्रुध्न सिंह व बालूमाथ थाना प्रभारी, हेरहंज के एसआई तथा सशत्र बल शामिल थे.




