
Ranchi: राज्य में कोरोना के लगातार मिल रहे मरीजों के बीच उस वक्त सनसनी मच गयी थी जब हिंदपीढ़ी में पदस्थापित एसआइ को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया. यह झारखंड में कोरोना योद्धा के संक्रमित होने का पहला मामला था.
देखें वीडियो
इसके बाद नर्स और लैब टेक्नीशियन भी पॉजिटिव मिले थे. एसआइ 27 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. राज्य के सबसे बड़े कोरोना हॉट स्पॉट हिंदपीढ़ी में ड्यूटी देने के बाद वो संक्रमित पाये गये थे. अब एएसआइ सुकर टोप्पो ठीक होकर घर लौट चुके हैं. उन्होंने वीडियो जारी कर सभी का आभार जताया है, साथ ही लोगों से कोरोना से नहीं डरने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें – दुनिया के कई देशों ने जनता को तकलीफ देकर नहीं बल्कि ज्यादा अधिकार व मदद देकर कोरोना पर काबू पाया, और हम!
जानिये क्या कहा एएसआइ ने
मैं सुकर टोप्पो रांची जिला बल में पदास्थापित हूं, और हिंदपीढ़ी में रह कर ड्यूटी कर रहा था. लॉकडाउन लागू होने की तिथि के बाद भी मैं हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में लगातार ड्यूटी करता था. ड्यूटी के क्रम में 22 अप्रैल को मैंने कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था. 27 अप्रैल को मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
सूचना मिलने के बाद मेरे सहकर्मियों ने रिम्स अस्पताल भेजा, ईलाज के क्रम में डीजीपी से लेकर मेरे जितने भी वरीय पदाधिकारी हैं सभी ने मुझसे बात की और हौसला बढ़ाया. रिम्स कोविड अस्पताल में नर्स, डॉक्टर, सफाई कर्मचारी सभी ने मेरा सहयोग किया और मेरा ढंग से ईलाज किया. 9 मई को स्वस्थ होकर लौट रहा हूं.
मैं इन सभी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि मैं सभी से निवेदन करूंगा कि कोरोना वैसी कोई बीमारी नहीं है जिससे हमलोगों को डरना है. हमलोगों को सभी सावधानी बरतते हुए तन-मन-धन से जनता की सेवा करनी है, ताकि सभी मिल कर कोरोना को हरा सकें. उन्होंने राज्य की जनता से घर पर रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें – #GoodNews :अब एक घंटे में होगी गर्भवती महिलाओं की कोरोना जांच, सदर अस्पतालों में लग रहे हैं ट्रूनेट मशीन



