
Koderma: जिले के जयनगर प्रखंड के ककरचोली पंचायत अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर के यात्री शेड जिस पर ग्रामीणों के साथ ग्राम सभा, आम सभा का आयोजन किया जाता था. जिसे रेलवे के ठेकेदारों के द्वारा मनमाने तरीके से बिना किसी की जानकारी दिए हुए व ग्राम पंचायत को उक्त शेड का भुगतान किए हुए उसको तोड़ दिया गया है जिससे पूरे ग्राम पंचायत में आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों के सहयोग से फिलहाल जब तक हमें उस यात्री शेड का मुआवजा ग्राम पंचायत को नहीं मिल जाता है तब तक काम बंद रहेगा. साथ ही ग्रामीणों ने कहा है कि रेलवे के वरीय पदाधिकारी के द्वारा किए जा रहे पिलर निर्माण में 75 पिलर रिजेक्ट किया था जिसे इस बाउंड्री ठेकेदार के द्वारा उस पिलर को पुनः दूसरे स्थान पर लगा दिया जो अनियमितता को दर्शाता है. इसलिए सरकार और आम जनों का पैसा से जो पिलर का निर्माण किया जा रहा है बाउंड्री किया जा रहा है उसमें भी गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं हो रहा है. ककरचोली पंचायत के मुखिया राजकुमार यादव, उप मुखिया हासीम खान, वार्ड सदस्य अरुण यादव, सुरेंद्र साव, अरविंद सिंह, कल्याणजी आनंदजी, सुरेंद्र दास, जागेश्वर यादव, संजय यादव, दिलीप सिंह, विनय सिंह, सिकंदर यादव, सुदीप सिंह, राम प्रसाद यादव, गजानंद मोदी, आशीष कुमार, दौलत साव, राजेंद्र राणा, रामशरण यादव, महेंद्र पासवान, संतोष दास, मनोज यादव, केशिया देवी, उर्मिला देवी, विमला देवी, बसवा देवी, सहिया दीदी सुमन लता की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा ने कोडरमा में रैली निकाल किया प्रदर्शन




