Corona_UpdatesHEALTHLohardaga

लोहरदगा में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर सदर अस्पताल में किया गया मॉकड्रिल

Lohardaga: जिले के सदर अस्पताल में एक बार फिर से कोरोना महामारी के प्रभाव की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार के निर्देश के बाद तैयारी तेज कर दी गई है. जिले के उप विकास आयुक्त समीरा एस और सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध के नेतृत्व में सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान जनरल वार्ड, स्पेशल वार्ड, पोस्ट कोविड ऑपरेटिव वार्ड, चाइल्ड वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, आईसीयू सहित पूरे अस्पताल की बारीकी से जांच कर कॉविड से लड़ने के लिए सभी बिंदुओं पर जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए. इस मौके पर ऑक्सीजन प्लांट को चालू करा कर ऑक्सीजन की सप्लाई सभी वार्डो में कराकर देखी गई साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की स्थिति की जानकारी भी ली गई. वही अस्पताल को कोविड से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया.
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप मामले में सभी छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

इस मौके पर उप विकास आयुक्त समीरा एस ने कहा जिले में कोविड महामारी के रोकथाम के लिए राज्य सरकार के निर्देश के बाद मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया जहां सदर अस्पताल में पूरी तैयारी की गई. जिले में जांच का दायरा रेलवे स्टेशन से लेकर पहले बनाए गए चेक पोस्ट तक की गई है और बाहर से आने वाले लोगो की जांच कर जिला प्रशासन उनपर नजर रखेगी. वही कोविड पॉजिटिव केसेस आने पर कोरेनटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई है. वहीं सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध ने कहा राज्य सरकार के आदेश के बाद अस्पताल पूरी तरह से तैयार है आज से अस्पताल में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा साथ ही टेक्नीशियन की 15 दिनों के अंदर ट्रेनिंग करा कर बहाल कर दिया जायेगा.

Related Articles

Back to top button