
Koderma: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से निपटने की तैयारी की जा रही है. कोरोना से बचाव और रोकथाम को लेकर मंगलवार को जिले के सदर अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान बेड और वेंटिलेटर की सुविधाएं जांची गई. मॉक ड्रिल के जरिए अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर कितना है, पीपीई किट कितनी है, एन95 मास्क और वेंटिलेटर की कितनी संख्या है? कोविड वार्ड कितने तैयार हैं, बेड की संख्या कितनी है, संकट की स्थिति में ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं या नहीं. अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति आदि के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी. इसके माध्यम से यह कोशिश की गई कि कोरोना के मरीज को कैसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया जा सकता है और उन्हें कैसे आइसोलेट किया जाएगा, इसमें क्या-क्या सावधानी बरतनी है, इसकी जानकारी दी गयी. इसके अलावा सैनीटाइज करने, मास्क, टोपी आदि से एहतियात बरतने की जानकारी भी दी गयी.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों से मिले जिप अध्यक्ष रामधन यादव, मदद का दिलाया भरोसा




