DhanbadJharkhand

तृणमूल कांग्रेस अब झारखंड सहित दूसरे राज्यों में भी होगी मजबूत, झारखंड में गठबंधन नहीं हुआ तो अकेले लड़ेंगे चुनाव : कामेश्वर बैठा

Dhanbad : तृणमूल कांग्रेस झारखंड में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी. किसी कारणवश गठबंधन में शामिल नहीं होने पर झारखंड विस की सभी 81 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. उक्त बातें मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर बैठा ने कहीं. वे तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें – SBI में खाता है, तैयार रहिए, लाइन में लगने के लिए, फ्रीज होगा एकाउंट, फिर भरना पड़ेगा केवाइसी

इस सभा में तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, धनबाद जिलाध्यक्ष बंटी इलियासी सहित कई लोग मौजूद थे. उपस्थित सभी लोगों ने झारखंड में संगठन की मजबूती पर जोर दिया. कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा. ये अभी तक विभिन्न दलों से जुड़े हुए थे. तृणमूल कांग्रेस की मंगलवार को आयोजित सभा में धनबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – लातेहार : ‘SDO ने बेटी की शादी में कैटरिंग का काम करा लिया, पैसे मांगने पर कहते हैं- केस में फंसा दूंगा’

झारखंड में करेंगे भाजपा का सफाया

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में तृणमूल कांग्रेस को मजबूत किया जायेगा. धनबाद के असंगठित मजदूरों को और दबे – कुचले लोगों को न्याय दिलाया जायेगा. इनके हक के लिए लड़ाई लड़ी जायेगी. वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह ममता दीदी ने लाल झंडे को खत्म कर बंगाल में तृणमूल का झंडा लहराया है, उसी तरह झारखंड में भाजपा का सफाया कर यहां भी तृणमूल का झंडा बुलंद किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह बंगाल के सिंगूर में गरीबों के लिए लड़ाई गयी है, उसी तरह झारखंड में भी गरीब मजदूरों के लिए लड़ाई लड़ी जायेगी.

इसे भी पढ़ें – राजा नहीं, राजपाट नहीं, फिर भी जारी है राजबाड़ी में पूजा की रीति

Related Articles

Back to top button