NEWS

जामुड़िया : साजिश के तहत बिस्किट फैक्ट्री को बन्द करने का आरोप, श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Jamudia : जामुड़िया के निंघा स्थित पतंजलि बिस्किट फैक्ट्री प्रबंधन पर साजिश के तहत कारख़ाने को बन्द करने का आरोप लगाते हुए श्रमिकों ने विरोध-प्रदर्शन किया. श्रमिकों की शिकायत है कि मालिक बिना किसी अग्रिम अधिसूचना के फैक्ट्री की महंगी महंगी मशीन यहां से ले जा रहे हैं. श्रमिकों का आरोप है कि अभी तक उन्हें उनका पैसा नहीं दिया गया है.

बिस्किट कारख़ाने के प्रबंधन पर साजिश के तहत इसे बन्द करने का आरोप लगाते हुए श्रमिकों ने मंगलवार को यहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें : लंबित वेतनमान को ले सिविल सर्जन से मिले दुमका के स्वास्थ्यकर्मी, जल्द भुगतान करने की मांग

कुछ महीने पहले लगी थी आग

मालूम हो कि कुछ महीने पहले इस कारखाने में आग लगी थी. आग इतनी भयावह थी कि कुल ग्यारह इंजन ने दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया था. तब से इस बिस्कुट कारखाने को बंद कर दिया गया है.

उस घटना के बाद कारखाने के प्रबंधन के साथ तृणमूल कांग्रेस श्रमिक संगठन की एक बैठक भी हुई थी. उस समय, कारखाने के अधिकारियों ने कहा कि कारखाने को तीन महीने के भीतर फिर से खोल दिया जायेगा. लेकिन अभी तक इस कारखाना को नहीं खोला गया.

इसे भी पढ़ें : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ दुर्व्यवहार कर AVBP ने भाजपा का चेहरा बेनकाब किया- आप

प्रबंधन ने नहीं मानी बात 

जामुड़िया एक नंबर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष साधन रॉय ने कहा कि प्रबंधन के साथ समझौते को लेकर कई बार बातचीत हुई, लेकिन प्रबंधन ने उनकी बातें नही सुनी. इसीलिए हम यहां से  किसी भी सामान को कारखाने से दूर ले जाने  नहीं देंगे.

उन्होंने कहा कि जब तक श्रमिकों को उनके बकाया का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक हम यहां से कोई भी समान नही ले जाने देंगे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में पत्रकारों को अब मिलेगी 7500 रुपये मासिक पेंशन, कैबिनेट में मिली मंजूरी

Related Articles

Back to top button