
रांची, 22 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की पहल पर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के मासिक मानदेय में वृद्धि की गई है। अब प्रथम वर्ष के डॉक्टरों को ₹70,000, द्वितीय वर्ष को ₹75,000 और तृतीय वर्ष के डॉक्टरों को ₹80,000 प्रतिमाह मिलेंगे।

वहीं, रिनपास, कांके में कार्यरत डीएनबी डॉक्टरों के मानदेय पुनरीक्षण के प्रस्ताव पर भी विभागीय कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि डॉक्टरों के सम्मान और बेहतर कार्य-परिस्थितियों से कोई समझौता नहीं होगा। सरकार का लक्ष्य डॉक्टरों को उचित प्रोत्साहन, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज और झारखंड को मजबूत एवं आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था देना है।


