JharkhandNEWS

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर झारखंड में भी, 28–29 को भारी बारिश का अलर्ट

Ranchi News : तूफान के जमीन से टकराने के बाद झारखंड के मौसम में तेजी से बदलाव आएगा. राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को कुछ जिलों में भारी बारिश की प्रबल आशंका जताई है. स्थानीय प्रशासन भी इस चक्रवाती सिस्टम की लगातार निगरानी

चक्रवाती तूफान `अर्नब`

Ranchi News :  बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब चक्रवाती तूफान (अर्नब) में बदल गया है. इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने राज्य में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.

28 अक्टूबर को होगा लैंडफॉल

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ फिलहाल 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा है. 26 अक्टूबर की आधी रात तक यह ‘भीषण चक्रवाती तूफान’ का रूप ले लेगा. 27 अक्टूबर को यह ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ में तब्दील हो जाएगा. इसके बाद 28 अक्टूबर की दोपहर से पहले यह तूफान बापटला और विशाखापट्टनम के बीच तट से टकराएगा.

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

तूफान के जमीन से टकराने के बाद झारखंड के मौसम में तेजी से बदलाव आएगा. राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को कुछ जिलों में भारी बारिश की प्रबल आशंका जताई है. स्थानीय प्रशासन भी इस चक्रवाती सिस्टम की लगातार निगरानी कर रहा है.

किसानों को फसल बचाने की सलाह

अक्टूबर के अंत में होने वाली इस भारी बारिश से किसानों को नुकसान हो सकता है. खासकर धान की तैयार फसल पर इसका सीधा असर पड़ेगा.  मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खास अलर्ट किया है.  उन्हें अपनी कटी हुई फसल को जल्द से जल्द सुरक्षित और सूखे स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है.

Related Articles

Back to top button