JharkhandRanchi

हर हाल में गरीबों के जीवन में बदलाव लाऊंगा: रघुवर दास

  • कोल्हान के लोग अब लाल पानी पीने को मजबूर नहीं रहेंगे
  • सुकन्या योजना के तहत पूरे राज्य में अब तक 21 करोड़ का वितरण हुआ

Ranchi: कोल्हान के लोग लाल पानी पीने को मजबूर हैं. पूर्व में इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. आज चक्रधरपुर में 84 करोड़ की लागत से सोलर ऊर्जा के माध्यम से 1200 पेयजलापूर्ति योजना का शुभारंभ हो रहा है. तीन माह के अंदर इन योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया जा चुका है. सभी आदिवासी एवं दलित गांव में योजना को लागू किया जायेगा. 5 लघु एवं मध्यम जलापूर्ति योजना जल्द पूरा होने वाली है. इस योजना से 15 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा. ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चक्रधरपुर स्थित चैनपुर में आयोजित जनचौपाल में कहीं.

इसे भी पढ़ें – सीएनटी ही नहीं आर्मी की जमीन पर भी माफिया ने कर लिया कब्जा और देखता रहा प्रशासन-1

आदर्श गांव बनाने का है लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है झारखण्ड के सभी गांव आदर्श गांव बनें. यही वजह है कि ग्रामीण स्ट्रीट लाइट योजना का शुभारंभ किया गया है, ताकि गांव भी शहर की तरह रोशन रहें. साथ ही गांव की सड़कों को दुरुस्त करने की भी योजना है. आपके गांव की सड़कों को पेभर ब्लॉक के माध्यम से ठीक किया जायेगा. राज्य के सभी 32 हजार गांव में स्ट्रीट लाइट, पेभर ब्लॉक और सौर ऊर्जा से पेयजलापूर्ति करने की दिशा में कार्य हो रहा है.

इसे भी पढ़ें – शर्मनाक: झारखंड के 21,49550 लोगों के पास इनकम का कोई साधन नहीं, 61750 लोग मांगते हैं भीख

कोल्हान की महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

जनचौपाल में गोंडा गांव की रीता देवी ने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रशिक्षण की व्यवस्था करे. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चाईबासा और मनोहरपुर में सिलाई प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण सेंटर खुलेगा. जहां 300 महिलाओं को प्रशिक्षण देने की योजना है. चक्रधरपुर में जूता बनाने का प्रशिक्षण देने हेतु सेंटर की स्थापना होगी. ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं सरकारी स्कूलों में उपयोग होनेवाले जूता का निर्माण कर स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो सकें.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में शिक्षा का हाल : 58.7% युवा आबादी को नहीं आता है पढ़ना-लिखना

एक माह में बनेगी गुणवत्तापूर्ण सड़क

जन चौपाल में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चक्रधरपुर चाईबासा सड़क के बगल से होकर चैनपुर गांव आने वाली सड़क बेहद खराब है. इसे सरकार जल्द से जल्द बनवाये. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद इस सड़क से होकर आ रहे हैं और उसकी हालत से वाकिफ हैं. पूर्व में ही इस सड़क का चयन निर्माण के लिए हो चुका है. जुलाई माह में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होगा. आप सभी ग्रामीण अपनी निगरानी मंस एक गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण करायें.

इसे भी पढ़ें – सरकार को रोजगार के लिये क्रियेट करना होगा मोमेंटम, धरातल पर उतारने होंगे एमओयू

29 लाख महिलाओं को मिला लाभ और 14 लाख महिलाओं को मिलेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत झारखंड में अबतक 29 लाख महिलाओं को योजना से लाभान्वित किया गया है. 14 लाख अन्य महिलाओं को दिसंबर 2019 तक योजना से आच्छादित किया जायेगा. राज्य सरकार योजना के तहत अब पहला रिफिल भराने का कार्य भी करेगी.

इसे भी पढ़ें – तीन दिनों से रामचरण मुंडा के घर नहीं जला था चूल्हा , घर में अनाज का एक भी दाना नहीं था, हो गयी मौत

गोल्डन कार्ड के लिए नहीं देने होंगे 30 रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य के 57 लाख लोगों को जोड़ा गया है. राज्य सरकार ने इस योजना से लोगों को लाभान्वित करने के लिए 400 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया है. अब तक 32 लाख गोल्डन कार्ड का वितरण किया जा चुका है. गोल्डन कार्ड प्राप्त करने के लिए देय 30 रुपये अब किसी को देने की आवश्यकता नहीं. राज्य सरकार मुफ्त में यह कार्ड लोगों को देगी.

इसे भी पढ़ें – नहीं मिला संतोषप्रद जवाब तो उपायुक्त ने चार बीईईओ को 100-100 पौधे लगाने को कहा

Related Articles

Back to top button