DhanbadJharkhand

धनबाद : महिला की रहस्यमय परिस्थिति में मौत, पति पर हत्या का आरोप

Dhanbad :  कुसमाटांड़ गांव निवासी प्रेमचंद महतो की 33 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी की मौत गुरुवार को रहस्यमय परिस्थिति में हो गई.  प्रतिमा के भाई संतोष महतो ने एक साजिश के तहत बहन की हत्या करने का आरोप जीजा प्रेमचंद व अन्य पर लगाया है.   कुसमाटांड़ निवासी प्रेमचंद अपने दो पुत्रों व पत्नी प्रतिमा के साथ सिंदरी के रांगामाटी स्थित एफसीआइ के एक क्वार्टर में रहता था.

बच्चे डीएवी स्कूल सिंदरी में पढ़ते हैं.  गर्मी की छुट्टी होने के कारण छोटा बेटा अभिषेक कुछ दिन के लिए कुसमाटांड़ अपने घर आया था  बुधवार को प्रेमचंद बड़े पुत्र लक्ष्मण कुमार महतो के साथ कुसमाटांड़ आया.

इसे भी पढ़ें – सीएनटी ही नहीं आर्मी की जमीन पर भी माफिया ने कर लिया कब्जा और देखता रहा प्रशासन-1

रांगामाटी क्वार्टर में प्रेमचंद की पत्नी प्रतिमा अकेली थी

रांगामाटी क्वार्टर में प्रेमचंद की पत्नी प्रतिमा अकेली थी. दिन भर अपना कामकाज निपटाने के बाद रात करीब आठ बजे प्रेमचंद पुत्र लक्ष्मण को साथ लेकर रांगामाटी क्वार्टर पहुंचा.  देखा कि पत्नी आवास के बाहर पड़ी हुई है. घर में चावल बनाया था, वह बर्तन भी खुला पड़ा था.  वह जमीन पर जहां पड़ी थी वहां एक बर्तन भी पड़ा था. पत्नी के सिर के पीछे से खून का रिसाव भी हो रहा था.  प्रेमचंद व लक्ष्मण ने प्रतिमा को उठाया. लेकिन  उसकी मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ें – शर्मनाक: झारखंड के 21,49550 लोगों के पास इनकम का कोई साधन नहीं, 61750 लोग मांगते हैं भीख

लाश को देख मायके वाले भड़क गये

जानकारी के अनुसार  लक्ष्मण पिता से बार-बार यही कह रहा था कि मां को अस्पताल ले चलो.  इसके बाद   पत्नी  की मौत की जानकारी कुसमाटांड़ में घरवालों को दी. इसके बाद रांगामाटी से पत्नी के शव को प्रेमचंद कुसमाटांड़ ले आया. साथ ही बाद ससुराल वालों को फोन से घटना की सूचना दी। आसपास के लोग भी जुट गये.  बर्दवान सलामपुर रामडीह गांव ससुराल से प्रेमचंद के ससुर भोलानाथ महतो, साला संतोष महतो, मंतोष महतो समेत अन्य परिजन घंटों बाद कुसमाटांड पहुंचे.

खबर है कि लाश को देख मायके वाले भड़क गये. प्रेमचंद पर प्रतिमा की हत्या कर देने का आरोप लगाने लगे.  प्रतिमा के माथे के पीछे खून का रिसाव हो रहा था.  कुछ लोगों का कहना था कि प्रतिमा के संभवत गिरने से  चोट आयी होगी. प्रतिमा का बड़ा पुत्र लक्ष्मण महतो नवम क्लास का छात्र है.

उसने कहा कि उनकी मां की मौत के मामले में उनके पिता का कोई दोष नहीं है.  संभवत जमीन पर गिरने से उनके माथे में चोट आयी है.  प्रतिमा के अक्सर बीमार रहने के कारण हमेशा दवा चलती थी. इसकी पुष्टि मायकेवाले व ससुरालवालों ने भी की है.  सूचना पाकर बलियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Related Articles

Back to top button