JharkhandRanchi

नवजात की तबीयत हुई खराब, गो एयर की बेंगलुरु फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Ranchi: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शनिवार को गो एयर की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. जानकारी के अनुसार, रांची से बेंगलुरु जानेवाली फ्लाइट में एक दंपति के नवजात बच्चे को सांस लेने में समस्या उत्पन्न हो गयी. फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद फिर रांची उतारा गया.

इसे भी पढ़ें – अलीगढ़ कांड : बच्ची की हत्या मामले में और दो आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हत्या के बाद शव को फ्रिज में रखा !

गो एयर की फ्लाइट संख्या जी-8 485 दोपहर तीन बजे रांची से बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब हो गयी. इस वजह से वापस रांची एयरपोर्ट पर लैंड करने की इजाजत पायलट की ओर से ली गयी. विमान के उतरते ही सीआइएसएफ के जवानों ने दंपति और बच्चे को तुरंत बाहर निकाला. उन्हें अस्पताल भेजा गया. इलाजरत बच्चे की मौत होने की सूचना है. इस विमान में 158 यात्री शामिल थे. बाद में 156 यात्रियों के साथ विमान दोबारा बेंगलुरु रवाना हुआ.

इसे भी पढ़ें- रिप्लिका इस्टेट ने आर्मी लैंड का पहले बनाया हुक्मनामा, फिर करायी रजिस्ट्री और म्यूटेशन करवा कर बेच दिया-3

14 मई को भी बेंगलुरु फ्लाइट की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले गो एयर की बेंगलुरु फ्लाइट की 14 मई को रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी थी. पायलट द्वारा दिखायी गयी समझदारी से गो एयरवेज पर सवार 180 यात्रियों को सुरक्षित रांची उतारा गया था. बेंगलुरु से उड़ान भरने के बाद इस विमान को पहले पटना और फिर रांची आना था. तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद पटना में विमान को उतारने की अनुमति मांगी गयी थी, पर अनुमति नहीं मिलने पर उसे रांची उतारा गया.

इसे भी पढ़ें – पलामू : स्वास्थ्यकर्मी दयाशंकर हत्याकांड का खुलासा, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button