Crime NewsHazaribaghJharkhand

हजारीबाग : टीपीसी नक्सली संगठन के तीन सदस्य हथियारों के साथ गिरफ्तार

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के फुरुका जंगल से प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के तीन उग्रवादियों को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहदेव साव ने प्रेसवार्ता में  बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, 315 बोर के दो जिंदा कारतूस, तीन सेट केमोफ्लाई वर्दी, छह मोबाइल फोन व लेवी के 13 हजार रुपये बरामद हुए हैं.

इसे भी पढ़ें – रिप्लिका इस्टेट ने आर्मी लैंड का पहले बनाया हुक्मनामा, फिर करायी रजिस्ट्री और म्यूटेशन करवा कर बेच दिया-3

पुलिस अधीक्षक  को इस संबंध में  गुप्त सूचना मिली थी

गिरफ्तार नक्सलियों में अरुण मंडल उर्फ रंजीत दा गिरिडीह जिले के बेंगाबाद, भीम कुमार उर्फ करण हजारीबाग जिले के पदमा व सुनील कुमार उर्फ करम गंझू चतरा जिले के लवालोंग का रहने वाला है.  हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मयुर पटेल को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. एसडीपीओ सहदेव साव ने बताया कि आठ जून को रात्रि करीब 12:45 बजे को सूचना मिली कि इचाक थाना क्षेत्र के फुरुका जंगल में प्रीतिबधित नक्सली संगठन टीपीसी  के कुछ सदस्य कहीं अपराध करने के उद्देश्य से  एकत्रित हुए हैं.

इस सूचना का सत्यापन कर पुलिस अधीक्षक मयुर पटेल ने पुलिस अधीक्षक अभियान रमेश कुमार, एसडीपीओ सहदेव साव के नेतृत्व में टीम गठित की. टीम ने जंगल मे छापेमारी की.  छापेमारी के दौरान टीपीसी के तीन सक्रीय सदस्यों को हथियारों व लेवी के पैसे के साथ गिरफ्तार किया गया.  इस संबंध में इचाक थाना में कांड संख्या 134/19 की धारा 25(1-A)/ 26/35 आर्म एक्ट एंव 17 CLA एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें – पूर्व मंत्री एनोस एक्का का सरकारी बंगला खाली कराया गया

 

Related Articles

Back to top button