Corona_Updates

22 अप्रैल को हिंदपीढ़ी से मिला मरीज राज अस्पताल में कराता था डायलिसिस, छह स्वास्थ्य कर्मियों का लिया गया सैंपल

  • राज अस्पताल के साथ गुरुनानक में भी सेवा देते थे डॉक्टर

Ranchi: बुधवार को हिंदपीढ़ी से तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. उनमें से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज राज अस्पताल में डायलिसिस कराता था. वहां ईलाज करनेवाले डॉक्टर के साथ छह स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल लिये गये हैं. उन्हें क्वारंटाइन किया गया है.

रांची डीसी का कहना है कि मरीज पहले से सस्पेक्टेड था इसलिए उसकी डायलिसिस पीपीई किट पहन कर की जा रही थी. उन्होंने बताया कि अगर उनमें से किसी को पॉजिटिव पाया जाता है तो राज अस्पताल के डायलिसिस यूनिट को सील कर दिया जायेगा. बता दें कि संबंधित डॉक्टर गुरुनानक अस्पताल में भी अपनी सेवा देते थे, इसलिए गुरुनानक अस्पताल के भी डायलिसिस यूनिट को लेकर प्रशासन कदम उठा सकता है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus : रांची में और 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में कुल 56 लोग संक्रमित

बता दें कि इससे पहले भी डायलिसिस की एक महिला मरीज को पॉजिटिव पाया गया था. जिसके बाद नेफ्रॉन क्लीनिक बरियातू को सील किया गया था. वहां के डॉक्टर और कर्मियों को क्वारंटाइन में रखा गया था.

बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

बता दें कि दोनों अस्पतालों के डायलिसस सेंटर में राज्य भर के मरीज अपना डायलिसिस कराने पहुंचते हैं. वे विभिन्न ईलाकों से आते हैं. यदि इनमें से किसी को संक्रमण हुआ तो उससे संक्रमण का दायरा और बढ़ सकता है.

इसे भी पढ़ें – #Covidfighter : Pune में 92 साल की लकवाग्रस्त महिला ने कोरोना वायरस को दी मात

रिम्स पर बढ़ जायेगा बोझ, पर नहीं हैं टेक्नीशियन

राज्य से सबसे बड़े अस्पताल रिम्स पर डायलिसिस करानेवाले मरीजों का बोझ बढ़ सकता है. पर रिम्स में न तो पर्याप्त संख्या में डायलिसिस मरीज हैं और न ही डायलिसिस करनेवाले टेक्नीशियन. यहां तक कि नेफ्रोलॉजी के डॉक्टर भी नहीं हैं. हालांकि रिम्स ने आइएमए से टेक्नीशियन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था, जिसके बदले उन्हें मानदेय देने की भी बात कही गयी थी. पर, टेक्नीशियन उपलब्ध नहीं हो सके.

इसे भी पढ़ें – सुनील कुमार बने पथ निर्माण के सचिव, अबु बकर को कृषि विभाग का मिला प्रभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button