
Sahibganj: पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में जिलाध्यक्ष रामदरश यादव की अध्यक्षता में आगामी राजमहल लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से तीन विधानसभा स्तरीय राजमहल, बोरियो एवं बरहेट की संयुक्त बैठक हुई. इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन की ओर से लोकसभा प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री रेल, कोयला एवं खनन राव साहेब पाटिल दानवे जी उपस्थित थे. सर्वप्रथम मंच पर विराजमान सम्मानित अतिथियों द्वारा भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित की गई. तत्पश्चात वंदे मातरम् गीत गाकर बैठक प्रारंभ की गई. राजमाहल लोकसभा संयोजक बब्लू भगत ने इस बैठक के संदर्भ में विस्तार से बताया. राजमहल के विधायक अनंत कुमार ओझा ने स्वागत भाषण में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दी गई सौगात साहेबगंज -मनिहारी गंगा पुल, बंदरगाह, साहेबगंज – गोविंदपुर सड़क एवं अन्य केंद्रीय योजनाओं को जनहित में लागू करने हेतु उनका आभार व्यक्त किया. साथ ही रेल राज्य मंत्री का भी आभार प्रकट किया कि प्रथम दौरे में मैंने जनहित में रेलवे उच्च विद्यालय, साहेबगंज जो बंद होने के कगार पर थी, उसे पूर्व की तरह संचालित करने एवं साहेबगंज वासियों के लिए लाइफ लाइन भागलपुर -रांची वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन में 5 अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग को स्वीकार किया.
इसे भी पढ़ें: फरवरी में गृह मंत्री अमित शाह का होगा साहिबगंज दौरा, रेल राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे साहिबगंज
प्रदेश लोकसभा प्रभारी सरोज सिंह ने संगठनात्मक रूप से तीनों विधानसभा के मंडल अध्यक्षों से बारी बारी से गहनता के साथ बूथ, शक्ति केंद्रों एवं अन्य विषयों से संबंधित चर्चा की. अपने दो दिवसीय दूसरे दौरे पर आए मुख्य अतिथि रेल राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने भी उपस्थित लोकसभा एवं विधानसभा संचालन समिति, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्रों के प्रभारी एवं संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दौरे पर एवं इस बार जो बातें बताई गई हैं, उसे हर हाल में पूरा करना है. कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बताते हुए कहा कि अगली बैठक में इन सभी कार्यों को पूर्ण कर लेना है. बहुत जल्द ही संभवतः फरवरी माह में आदरणीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित भाई शाह जी का कार्यक्रम साहेबगंज में हो सकता हैं. इसे देखते हुए उनके आने से पूर्व ये सारे कार्य पूर्ण होनी चाहिए ताकि एक अच्छा संदेश उनको जाए.
इस बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सत्येंद्र सिंह, राजमहल विधानसभा प्रभारी बाबूधन टुडू,बोरियो विधानसभा प्रभारी गणेश प्रसाद तिवारी, बरहेट विधनसभा प्रभारी रेणुका मुर्मू,किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, पूर्व विधायक ताला मरांडी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेन्द्र कुमार, कृपानाथ मंडल, कमल भगत, लोकसभा मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, चंद्रभान शर्मा, जिला महामंत्री कार्तिक साह, जिला मंत्री गौतम यादव, शिवशंकर यादव,गरिमा कुमारी, चांदनी देवी, रमिता तिवारी, रखी शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, किट्टी सिन्हा,शैला दयाल, मंजू पटवा, ज्योति शर्मा, रूबी कुमारी, सोनेलाल ठाकुर, रणधीर सिंह, पांचू सिंह,विनोद चौधरी, अनिमेष सिन्हा, धनंजय मंडल, सुरेंद्र सिंह, पंकज चौधरी, संजय मंडल, सागर मंडल, प्रताप राय,अजय चौधरी,वीरेन साहा, अनिल मुर्मू, मनीष भारती, मनोज ठाकुर, पंकज ठाकुर,सालखू सोरेन, सिमोन मालटो, मो. अब्बास, अरविंद गुप्ता, शत्रुघ्न यादव, मनोज यादव, अनंत सिन्हा, बब्लू तिवारी, संजय पटेल, संतोष चौधरी, प्रकाश पंडित, दिनेश पाण्डेय, आनंद मोदी,प्रशांत शेखर, प्रमोद झा, हेमंत तांती, मनोज पासवान, जयप्रकाश सिन्हा, राजीव चौधरी, कुंदन साह, मनोज ओझा, पंकज ओझा, गौतम पंडित, राजकिशोर उपाध्याय, रंजन पाण्डेय, मणि सिंह, सिकंदर पोद्दार, सोनू अग्रवाल, अनिल भगत, अवधेश यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.






