DhanbadJharkhand

#Dhanbad: राशन वितरण की अफवाह सुन सिंदरी के हर्ल में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का खुला उल्लंघन

Dhanbad : सिंदरी के डोमगढ़ हर्ल मटेरियल गेट पर गुरुवार को सिंदरी के विभिन्न क्षेत्रों से सुबह से सैकड़ों महिला पुरुष राशन वितरण की खबर सुनकर पहुंचने लगे.

सामाजिक दूरी का पालन किये बिना लोगों का हुजूम मैटेरियल गेट पर जमा हो गया. कोरोना वायरस का भय त्याग कर महिला पुरुष बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने लगे.

सूत्रों के मुताबिक लगभग 400 लोगों के बीच सूखा राशन वितरण HURL प्रबंधन द्वारा किया गया था लेकिन कम से कम एक हजार लोग पंहुचे थे. जिस कारण राशन वितरण नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ें : #GiridihPolice व सीआरपीएफ ने भेलवाघाटी के अरवरा जंगल से बरामद किया विस्फोटकों का जखीरा

राशन वितरण नहीं होने की बात पर किया हंगामा

वहीं प्रबंधन के सुरक्षा पदाधिकार समरेन्द्र प्रसाद सिंह ने एकत्रित लोगों को बाहर आकर बताया कि राशन वितरण नहीं होगा. इस पर उपस्थित महिला पुरुष ने जमकर हंगामा किया.

इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ायी. खबर सुनकर सिंदरी डीएसपी अजित कुमार सिन्हा एवं सिन्द्री थाना प्रभारी राज कुमार मौके पर पंहुचे और स्थिति को नियंत्रित किया.

इसे भी पढ़ें : #ED ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का की 22.38 करोड़ की संपत्ति जब्त की

फैलायी गयी थी अफवाह : यूनिट हेड

इसे लेकर हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लोमिटेड सिन्द्री के यूनिट हेड मुकेश चन्द्रकरण ने कहा कि हर्ल के द्वारा राशन वितरण की कोई योजना नहीं बनी थी.

झूठी अफवाह फैलाकर यहां लोगों की भीड़ जमा करायी गयी. प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है.

इसे भी पढ़ें : #JSLPS के द्वारा घटिया टीएचआर आपूर्ति की शिकायत पर फूड अफसर ने की जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button