
Ranchi: झारखंड सरकार ने तीन आइएएस अधिकारियों का तबादला किया है. योजना यह वित्त विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित सुनील कुमार को पथ निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है. इससे पहले वह रघुवर सरकार में भवन निर्माण विभाग के सचिव थे. हेमंत सोरेन सरकार के शपथ लेते ही इनका तबादला योजना सह वित्त विभाग के सचिव के पद पर कर दिया गया था. कुछ ही महीनों के बाद सरकार ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: 24 घंटे में संक्रमण के 1409 नये केस, देश के 78 जिले कोरोना मुक्त
वंदना डाडेल को वाणिज्यकर का सचिव बनाया गया
वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत वंदना डाडेल को वाणिज्यकर विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है. खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीकी को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
बता दें कि इस पद पर पदस्थापित पूजा सिंघल को किस विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है यह अभी तक क्लीयर नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें – #Covidfighter : Pune में 92 साल की लकवाग्रस्त महिला ने कोरोना वायरस को दी मात



