Corona_Updates

#Lockdown21 : ईंट भट्ठों में फंसे हजारों मजदूर, नाम मात्र का बचा है राशन, सरकार से लगा रहे मदद की गुहार

Ranchi: देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगने के बाद हालात किसी से छिपे नहीं हैं. राहत की बात बस इतनी है कि अभी तक झारखंड में एक भी कोरोना पॉजीटिव नहीं पाया गया है. लेकिन स्थिति कभी भी भयावह हो सकती है, इस बात से सरकार और प्रशासन भी इत्तेफाक रखता है.

लिहाजा सरकार की तरफ से लॉकडाउन का पालन करने के लिए लोगों को कहा जा रहा है. इस बीच ईंट भट्ठा और कंस्ट्रक्शन साइट पर कुछ ऐसे लोग फंसे हैं, जिन्हें आनेवाले दिन पहाड़ जैसे दिख रहे हैं.

दरअसल ऐसी जगहों पर फंसे तमाम मजदूरों के पास राशन खत्म होने के कगार पर है. मजदूर के मालिक चाह कर भी उनकी मदद नहीं कर पा रहे हैं. न्यूज विंग को कई जिले के ईंट भट्ठों के मालिकों ने फोन कर इस बात की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें – #Covid19: मोहल्ला क्लीनिक डॉक्टर के पॉजिटिव होने के बाद सभी स्वास्थ्य कर्मियों की होगी जांच, डॉ. के संपर्क में आये 800 लोग क्वारेंटाइन

क्यों नहीं मदद कर पा रहे मालिक

ईंट भट्ठों के मालिकों का कहना है कि उनके भट्ठे पर 50 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे. अचानक लॉकडाउन होने की वजह से अब सारे मजदूर फंस गये हैं. वो चाह कर भी अपने घर नहीं जा पा रहे हैं.

अमूमन अपने खाने पीने के लिए सारे मजदूर एक से दो दिनों का राशन रखा करते थे. जो कि खत्म होने के कगार पर है. उन्होंने कहा कि एक या दो किलो राशन लेकर वो जा सकते हैं. लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होने वाला है.

लिहाजा पूरा राशन-पानी पहुंचाने के लिए उन्हें मिनी ट्रक जैसे किसी वाहन की जरूरत पड़ेगी. जिसे प्रशासन की तरफ से सड़क पर रोका जा रहा है. ऐसे में वो चाह कर भी फंसे मजदूरों की मदद नहीं कर पा रहे हैं.

उन्होंने न्यूज विंग के माध्यम से प्रशासन और सरकार से गुहार लगायी है कि कोई बीच का रास्ता निकाला जाये. जिससे उनके मजदूरों तक राशन भी पहुंच जाये और लॉकडाउन का उल्लंघन भी न हो.

इसे भी पढ़ें – कंटेनर में सवार होकर पुणे से आये 20 लोग, पुलिस ने #Corona जांच के लिए भेजा

क्या कहता है प्रशासन

मामले पर बात करते हुए रांची एसडीएम लोकेश मिश्रा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से जरूरी सेवा वाहनों को नहीं रोका जा रहा है. वैसे फिर भी ईंट भट्ठों के मालिकों को परेशानी हो रही है तो वो प्रशासन की अनुमति के बाद मिनी ट्रक जैसे वाहनों से राशन ढो सकते हैं.

अगर एक थाना अंतर्गत राशन ले जाना हो तो थाना की अनुमति से राशन ढोया जा सकता है और यदी एक से ज्यादा थाना अंतर्गत राशन की ढुलाई करनी है तो सीओ और डीएसपी स्तर पर अनुमति लेकर राशन की ढुलाई की जा सकती है.

प्रशासन लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का निर्देश देने के साथ हर चीज का ख्याल रखने का प्रयास कर रहा है. जनता से भी प्रशासन ऐसी की मदद की उम्मीद करता है.

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown21 : रांची जिला प्रशासन की बड़ी पहल, घर बैठे करायें गैस बुकिंग, 3 दिनों में मिलेगा होम डिलीवरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button