Corona_UpdatesJharkhandRanchi

कंटेनर में सवार होकर पुणे से आये 20 लोग, पुलिस ने #Corona जांच के लिए भेजा

Lohardaga: लॉकडाउन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और सजग होकर स्थिति का आकलन कर रही है. ऐसे में लोगों से घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है.

पुलिस जगह-जगह चेकिंग कर रही है और जहां भी ज्यादा लोग नजर आ रहे हैं उनपर कार्रवाई कर रही है. साथ ही यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि अगर कोई कोरोना वायरस का संदिग्ध है तो उसे फौरन जांत के लिए रेफर किया जाए.

इसी दौरान गुरुवार को जिले के किस्को थाना क्षेत्र के किस्को मोड़ पास तेज गति से जा रही एक कंटेनर को पुलिस ने रोका. पुलिस ने जब कंटेनर खोला तो उसने 20 लोग बैठे थे. पूछताछ करने पर पता चला कि सभी पुणे से आ रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने सभी को जांच के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- #Covid19: मोहल्ला क्लीनिक डॉक्टर के पॉजिटिव होने के बाद सभी स्वास्थ्य कर्मियों की होगी जांच, डॉ. के संपर्क में आये 800 लोग क्वारेंटाइन

कंटेनर में सवार होकर पुणे से आये 20 लोग

कंटेनर में सवार सभी लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि वे सभी लोग गिरिडीह और कोडरमा के हैं, जो पुणे से भाड़े पर ट्रक कंटेनर कर लोहरदगा के रास्ते अपने घर जा रहे हैं.

पुणे से आ रहे 20 लोगों को पुलिस ने रोककर स्वास्थ्य विभाग के साथ वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद उन यात्रियों की जांच-करने में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें- बाहर फंसे झारखंड के लोगों के लिए सरकार ने जारी किया टॉल फ्री नंबर 0651-2282201, हर संभव मदद की कोशिश जारी

लगातार पुलिस की टीम कर रही गश्त

पुलिस लगातार गश्त कर रही है. साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील लाउडस्पीकर के माध्यम से किया जा रहा है. कोरोना से बचाव को लेकर लॉकडाउन के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है.

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी कर रही है. दूसरी ओर कोरोना संक्रमण को लेकर दूसरे प्रदेश से ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचने वाले लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने के उद्देश्य से गांव के लोगों ने खुद से ही सीमा को सील कर दिया है.

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं.

इसमें सबसे अहम है खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button