Corona_UpdatesKhas-Khabar

#Lockdown21 : रांची जिला प्रशासन की बड़ी पहल, घर बैठे करायें गैस बुकिंग, 3 दिनों में मिलेगी होम डिलीवरी

  • तीन कंपनियों का नंबर सरकार ने किया है जारी

Ranchi : कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है. इससे राजधानीवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन परेशानियों में सबसे बड़ी समस्या खाना पकाने के लिए गैस सिलिंडरों को लेकर है. रोजाना जिला प्रशासन को इस संदर्भ में शिकायत की जा रही है. इस समस्या के निदान के लिए प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है.

तीन कंपनियों का फोन नंबर सहित नाम जारी किया गया है. जिन व्यक्तियों को गैस सिलिंडर की जरूरत है, वे इन नंबर पर बुंकिग कर सकते हैं. बुकिंग के अगले 3 दिन के अंदर गैस की डिलीवर कर दी जाएगी. वहीं डिलीवरी नहीं होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी टोल फ्री नंबर जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें –#WHO ने भारत को चेतायाः सिर्फ #Lockdown21 से नहीं रुकेगा Corona, अभियान चलाकर तेजी से करनी होगी संदिग्धों की जांच

बुकिंग के लिए तीन कंपनियों का नंबर हुआ जारी

गैस बुकिंग के लिए जिला प्रशासन ने तीन नंबर जारी किया है, यह तीन नंबर तीन कंपनियों को लेकर है. जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि गैस बुकिंग के अगले 3 दिन के अंदर लोगों को उनके घर पर गैस की डिलीवरी कर दी जाएगी. IOCL _ 9708024365, BPCL -7715012345/7718012345 और HPCL -8987523456

इसे भी पढ़ें – #Lockdown21: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपील, कोरोना महामारी से संघर्ष में सीएम राहत कोष में दान दें सक्षम लोग

परेशानी आने पर टोल फ्री नंबर पर की जा सकती है शिकायत

इसके अलावा अगर गैस सिलेंडर मिलने में लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो इसके लिए भी एक टोल फ्री नंबर और साथ ही कंपनियों से जुड़े लोगों का नंबर भी जारी किया गया है. जिला प्रशासन ने कहा है कि टोल फ्री नंबर जो है, वह 24*7 दिन काम करता रहेगा.

यह नंबर है – 18002333555… और जिन कंपनियों से जुड़े लोगों का नाम से नंबर जारी किया गया है, वह है IOCL के राजीव कुमार जिनका फोन नंबर है – 9852334036, BPCL के सत्येंद्र सिंह जिनका फोन नंबर है – 7903846664, HPCL के सौरभ जायसवाल जिनका फोन नंबर है – 7542034374. जिला प्रशासन ने कहा है कि तीनों कंपनियों से जुड़े इन व्यक्तियों से सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – कंटेनर में सवार होकर पुणे से आये 20 लोग, पुलिस ने #Corona जांच के लिए भेजा

रिम्स, सेवा सदन और डोरंडा में कम रेट पर मिल रहा है सैनिटाइजर (20रुपये)और मास्क(10 रुपये)

गैस सिलेंडर के होम डिलीवरी के साथ ही रांची जिला प्रशासन ने लोगों को कम रेट पर सेनिटाइजर और मास्क देने की भी पहल की है. यह सेनिटाइजर 20 रुपये में 100 मिली लीटर दिया जाएगा. इसके लिए लोगों को अपने घर से साफ खाली बोतल ले कर जाना होगा.

#Lockdown21 : रांची जिला प्रशासन की बड़ी पहल, घर बैठे करायें गैस बुकिंग, 3 दिनों में मिलेगा होम डिलीवरी
रांची जिला प्रशासन लोगों को 20 रुपये में 100 मिली लीटर सेनिटाइजर और 10 रुपये में बांट रही है मास्क..तीन सेंटर बनाये गये हैं..जि्सकी फोटो जारी की गयी है..

वहीं मास्क का रेट 10 रुपये तय किया गया है. जिला प्रशासन ने बताया है कि यह सेनिटाइजर  राजधानी के 3 इलाकों में दिया जा रहा है. पहला रिम्स परिसर स्थित दवाई दोस्त, दूसरा सेवा सदन और तीसरा डोरंडा स्थित रसिकलाल के बगल में. इन तीनों इलाकों से लोग सेनिटाइजर और मास्क कम रेट पर प्राप्त कर सकते हैं.

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button