Corona_Updates

#LockDown21 : कोलकाता से 450 किमी साईकिल चला कर गिरिडीह पहुंचे दर्जन भर लोग

  • गिरिडीह में कोरोना संदिग्ध की फैली अफवाह, कोई कन्फर्म केस नहीं
  • अफवाहों के बीच न्यूज विंग की खबर पढ़ कर ले रहे लोग राहत की सांस
  • शहर के एक बड़े होटल में बनाया गया क्वांरटाइन सेंटर

Giridih : कोरोना के कारण लॉकडाउन ने हर आम व खास के लाइफ को किस कदर प्रभावित किया है, इसकी तस्वीर राज्य के दूसरे हिस्सों की तरह गिरिडीह में भी देखने को मिल रही है.

अप्रवासी मजदूरों का लौटना तीसरे दिन भी जारी रहा. तीसरे दिन शुक्रवार को एक बार फिर एक ट्रक से ओड़िशा से करीब 150 सौ मजदूर लौटे. जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो खुद पहुंचे और सारे मजदूरों से भरे ट्रक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करायी गयी.

स्क्रीनिंग के दौरान सभी समान्य पाये गये. इधर कोरोना का संक्रमण जिस प्रकार देश के अलग-अलग हिस्सों में बढ़ना शुरू हुआ, उसके अनुसार स्थानीय प्रशासन ने भी कई एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिये हैं.

450 किमी साईकिल चला कर गिरिडीह पहुंचे

इस बीच लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को जो बेहद खास तस्वीर न्यूज कवरेज के दौरान देखने को मिली. गिरिडीह-देवघर रोड के सीमावर्ती इलाके गिरिडीह कॉलेज के समीप एक दर्जन साईकिल सवार जब कॉलेज के समीप प्रशासन द्वारा लगायी गयी बैरिकेडिंग के पास पहुंचे, तो मौजूद पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने साईकिल सवार युवकों से सारी जानकारी ली.

साईकिल सवारों ने बताया कि कोरोना के कारण वे सभी कोलकाता से गिरिडीह पहुंचे हैं. युवकों से यह सुनने के बाद पुलिस पदाधिकारी भी परेशान हो गये कि आखिरकार 450 सौ किलोमीटर का सफर इन युवकों से कैसे तय किया. जबकि कड़ी धूप से सभी का हाल बेहाल है.

इसे भी पढ़ें – #CoronavirusOutbreak: DGP ने सभी SP व DIG के साथ की बैठक, कम्युनिटी किचन को प्रभावी बनाने का निर्देश

युवकों ने बताया कि वे लोग पहले साईकिल से कोलकाता से निकले थे. गिरिडीह पहुंचने के क्रम में इस दौरान जिन-जिन शहरों में वे लोग पहुंचे, वहां उनकी जांच हुई. जिसमें सभी अभी तक समान्य ही पाये गये. इधर अभियान के दूसरे दिन शहर को अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा सैनिटाइज किये जाने का अभियान चालू ही रहा. मकतपुर रोड, बरगंडा, न्यू बरगंडा समेत कई इलाकों के सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया जा रहा था. यही नहीं बंद दुकानों को भी सैनिटाइज किया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें – #FilghtAgainstCorona : भारतीय सेना ने कसी कमर, कोरोना के खिलाफ छेड़ा ‘ऑपरेशन नमस्ते’

इस बीच गुरुवार की देर रात डीसी राहुल सिन्हा, एसपी सुरेन्द्र झा अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण कर शहर की गतिविधियों का जायजा लेते दिख रहे है. वैसे शहर में लॉकडाउन के उल्लंघन की कोई तस्वीर नजर आनी बंद हो गयी है.

शुक्रवार को भी यह नजर आया. इस दौरान कुछ युवक शहर में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों के साथ जरूरमंदों को जूस भी पिलाते दिखे.

अब तक कोई कन्फर्म केस नहीं

राहत की बात यह है कि बाहर से आये लोगों के बाद भी जिले में तीसरे दिन तक कोरोना का कोई कन्फर्म व संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है. हालांकि अफवाहें बीच-बीच में कई प्रकार की फैल रही हैं. लेकिन स्वास्थ विभाग के पदाधिकारियों के दावों के बाद ऐसी अफवाहों को रोकने के लिए न्यूज विंग की रिपोर्ट पढ़ कर हर वर्ग के लोग राहत भी महसूस कर रहे हैं.

इधर तीसरे दिन शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए शहर के एक बड़े होटल को अगले कुछ दिनों के लिए क्वांरटाइन सेंटर के रूप में तब्दील करने का निर्णय लिया है. जिसमें जरूरत के अनुसार कोरोना के कन्फर्म मरीज के साथ संदिग्ध को रखा जायेगा. शहर के जिस होटल को क्वांरटाइन के रूप में चयनित किया गया. उस होटल के 20 रूम को डीसी के निर्देश पर सिविल सर्जन डा. अवद्येश सिन्हा ने अधिग्रहित किया है.

इसे भी पढ़ें – #CoronavirusOutbreak : चतरा जिले के मजदूर महाराष्ट्र में फंसे, झारखंड सरकार से लगायी मदद की गुहार

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button