Corona_UpdatesJharkhandRanchi

#CoronavirusOutbreak: DGP ने सभी SP व DIG के साथ की बैठक, कम्युनिटी किचन को प्रभावी बनाने का निर्देश

Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को डीजीपी एमवी राव ने सभी जिलों के एसपी और सभी रेंज के डीआइजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.

बैठक में डीजीपी ने कहा कि कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर भारत सरकार के आदेश से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित है. इस दौरान बाहर से आने वाले वैसे लोग जिनमें से अधिकतर के पास आजीविका के साधन उपलब्ध नहीं हैं, उसके संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रवेश के दौरान आवश्यकतानुसार उनकी चिकित्सीय जांच करायी जाये.

उन्होंन कहा कि जांच के बाद ऐसे लोगों की आवश्यकतानुसार भोजन की व्यवस्था कराने के लिए थानावार/पुलिस-पिकेटवार, थाना/पिकेट परिसर में संबंधित विभाग (खाद्य आपूर्ति विभाग) एवं उपायुक्तों से समन्वय व सहयोग प्राप्त कर कम्युनिटी किचेन की व्यवस्था तत्काल ही करायी जाये.

उन्होंने निर्देश दिया कि भोजन-आपूर्ति के समय सोशल डिस्टेंस के मानकों का पूरा पालन किया और कराया जाये.

इसे भी पढ़ें : #CoronavirusOutbreak : चतरा जिले के मजदूर महाराष्ट्र में फंसे, झारखंड सरकार से लगायी मदद की गुहार

पुलिसकर्मियों को हरसंभव एहतियाती कदम उठाने के निर्देश

बैठक के दौरान डीजीपी एमवी राव ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान जो भी लोग बाहर से आते हैं उनकी जिलावार सूची (नाम, पिता का नाम, पता, सम्पर्क नम्बर, फोटोग्राफ सहित) जमा करने एवं आवश्यकतानुसार उनकी चिकित्सीय जांचोपरान्त उन्हें गंतव्य स्थान पर भेजने हेतु सुविधायें उपलब्ध करायें.

किसी नागरिक की मृत्यु के पश्चात उसके शव को गंतव्य स्थान पर ले जाने की सुविधा प्रदान करने, चिकित्सीय सुविधा के लिए एवं विशेष परिस्थिति में भ्रमण के दौरान आम जनता के आवागमन के दौरान आवश्यकतानुसार सहूलियतें प्रदान करते हुए पुलिस के स्तर से आम लोगों के साथ शालीनता बरते जाने, आम जनता को वॉट्सएप और ट्विटर के माध्यम से पुलिस के कार्यों की जिलावार रिप्लाइ देने का निर्देश भी दिया.

इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर संभव एहतियाती कदम उठाने हेतु जागरूक करते रहने का विशेष निर्देश बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक के स्तर से सभी जिलों के एसपी को दिया गया.

इसे भी पढ़ें : #Lockdown21: धनबाद में भारत सरकार लिखी हुई गाड़ी में ढोयी जा रही थी सवारी, पुलिस ने करायी उठक-बैठक

मीडिया को सहूलियतें प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया

डीजीपी के द्वारा सभी जिलों के एसपी को कहा गया कि मीडिया को उनके आवागमन,भ्रमण तथा प्रेस-कवरेज के दौरान उनके पहचान-पत्र के आधार पर उन्हें सहूलियतें प्रदान करें.

बैठक के दौरान सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों द्वारा बारी-बारी से कम्युनिटी किचेन की व्यवस्था सहित आम जनता के सहायतार्थ हर संभव एहतियाती कदम उठाने की बात कही गयी.

इसे भी पढ़ें : 10 साल से लड़कियों को फुटबॉल सीखा रहे फ्रांज हुए बेघर, लोगों ने रात के वक्त परिवार संग गांव से निकाला

 

न्यूज विंग की अपील

देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button