
Chatra: नोवेल कोरोना वायरस के बचाव के लिए किये गये लॉकडाउन में चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरीदीरी पंचायत के दर्जनों लोग महाराष्ट्र के उलाशनगर 1.421001 कल्याण में फसे हुए हैं.
ये मजदूर जिस कम्पनी में काम करते थे, उसने इन्हें अपने हाल पे छोड़ दिया है. अब इनके पास कोई रास्ता नही बचा है. ये लॉक डाउन में फंसे है और केंद्र सरकार, राज्य सरकार व जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है.
इसे भी पढ़े : 10 साल से लड़कियों को फुटबॉल सीखा रहे फ्रांज हुए बेघर, लोगों ने रात के वक्त परिवार संग गांव से निकाला
‘बीमारी से तो नहीं पर भूख से मर जायेंगे’
एक वीडियो के माध्यम से मदद मागंते हुए कहा कि हमें हमारे घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने की सरकार कृपा करे क्योंकि अगर व्यवस्था नही बन पायी तो हमारी जो स्थिति है कि बीमारी से तो नहीं लेकिन भूखे जरूर मर जायेंगे.
फंसे मजदूरों ने अपने पास का सम्पर्क नंबर 9665599790 (उपेंद्र दांगी) भी दिया है जिसपर सरकार व जिला प्रशासन संपर्क कर मदद कर सकते हैं.
इसे भी पढ़े : छठी सिविल सेवा परीक्षा सहित JPSC की पांच अन्य परीक्षाओं पर कोरोना संकट
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




