Corona_Updates

#Impact : न्यूजविंग की खबर पर देवघर प्रशासन ने लिया संज्ञान, सांसद निशिकांत पर हो सकती है कार्रवाई

Ranchi:  देवघर के पहले कोरोना संक्रमित मरीज के आने के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने फेसबुक पर कोरोना संक्रमित का नाम औऱ फोटो दोनों पोस्ट किया. स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन की बात की जाये, तो मीडिया या कोई भी कोरोना संक्रमित की पहचान उजागर नहीं कर सकता है. अगर उजागर करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होती है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: देश में 1336 नये केस, 61 जिले संक्रमण मुक्त- स्वास्थ्य मंत्रालय

कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन

यही वह पोस्ट है जिसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है. इसमें उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीज का नाम भी लिख दिया है. जबकि किसी भी कोरोना मरीज का नाम और पहचाह दोनों ही जाहिर नहीं करने का नियम बनाया गया है.

इन सब बात को ताक पर रखते हुए गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने न सिर्फ युवक का नाम फेसबुक पर डाला बल्कि उसकी फोटो भी अपनी पोस्ट में लगा दी. कुछ घंटे के बाद सांसद ने अपनी पोस्ट को एडिट किया (न्यूज विंग के पास सांसद का पहला पोस्ट उपलब्ध है). न्यूज विंग में खबर चलने के बाद अब देवघर प्रशासन कार्रवाई के लिए कदम उठा रहा है. पुख्ता प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक देवघर डीसी ने इस मामले पर देवघर के एसपी से बात की है और इस मामले में कानूनी पहलू को समझते हुए आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है.

देवघर डीसी नैंसी सहाय ने न्यूज विंग से बात करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन के मुताबिक ऐसा किसी भी व्यक्ति की तरफ से नहीं किया जाना चाहिए. मामले पर प्रशासन गंभीर है. इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल: सीएम ममता ने कोरोना केंद्रीय जांच टीम को कोलकाता में रोका, पूछा- जांच का क्या है आधार

क्या लिखा था सांसद ने

उन्होंने लिखा कि वही हुआ जिसका डर था. संथाल परगना में पहला कोरोना का मरीज (यहां सांसद ने मरीज का नाम लिखा है) जो देवघर जिला के सारवां प्रखंड का रहने वाला है. यह शख्स 17 आदमियों के साथ 31 मार्च को पंजाब से देवघर से लौटा था.

देवघर जिला प्रशासन एक किलोमिटर दूर से गमहरिया गांव का रास्ता बंद करें. खाने-पीने का सामान भेजें. इन सब तमाम बातों के साथ उन्होंने मरीज का नाम और तस्वीर फेसबुक पोस्ट पर शेयर किया है.

इसे भी पढ़ें – आदेश के बाद भी औद्योगिक इकाइयों को खोलने में हो रही परेशानी, उपायुक्तों की गाइडलाइन अलग-अलग

2 Comments

  1. 985655 328106This post is quite appealing to thinking individuals like me. It is not only thought-provoking, it draws you in from the beginning. This is well-written content. The views here are also appealing to me. Thank you. 387993

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button