
Ranchi : केंद्र सरकार की ओर से भले ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक इकाई खोलने की अनुमति दी गयी हो, इसके बाद भी राज्य के कई इलाकों में मंगलवार को औद्योगिक इकाई नही खुल पाये. इस संबंध में मंगलवार को चेंबर प्रतिनिधियों ने इंडस्ट्री विभाग के मुख्य सचिव से मुलाकात की. प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि राजधानी रांची में सोमवार को डीसी की ओर से औद्योगिक इकाइयों को खोलने की अनुमति दी गयी.
लेकिन स्थानीय थाना और प्रशासन के बीच समन्वय नही होने के कारण कई क्षेत्रों में इकाई नही खुले. टाटीसिलवे और तुपुदाना में कारखाना संचालकों को इसी तरह की समस्या हूई. स्थानीय थाना को डीसी के आदेश कि जानकारी नहीं थी. जिसमें इकाईयो को बंद कराने की कोशिश की गयी. लगातार प्रयास के बाद दोपहर दो बजे के बाद इन क्षेत्रों में कारखारने खोले गये.
इसे भी पढ़ेंः WHO ने कहा, लॉकडाउन से वायरस का अंत नहीं होगा, संक्रमितों की पहचान, जांच और आइसोलेशन जरूरी
पूरे राज्य में एक गाइडलाइन जारी की जाये
चेंबर की ओर से मुख्य सचिव को बताया गया कि सभी जिलों में डीसी की ओर से अलग-अलग गाइडलाइन जारी किया गया है. कुछ जिलों की गाइडलाइन स्पष्ट नहीं है. ऐसे में कारखाना संचालकों को परेशानी हो रही है. चेंबर ने मांग की कि औद्योगिक इकाइयों के लिए पूरे राज्य में एक ही गाइडलाइन जारी किया जाए.
इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र की गाइडलाइन का पालन तो किया ही जाना है. प्रशासन और संचालकों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारी से बात करने की सलाह दी गयी.
इसे भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल: सीएम ममता ने कोरोना केंद्रीय जांच टीम को कोलकाता में रोका, पूछा- जांच का क्या है आधार
फिक्स्ड चार्जेज पर सीएम लेंगे निणर्य
इस दौरान चेंबर की ओर से बिजली के फिक्सड चार्जेज में छूट देने की मांग की गयी. प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जब तक लाकडाउन है कम से कम तब तक फिक्सड चार्जेज में छूट दी जाये. सचिव ने अवगत कराते हुए कहा कि इस पर सीएम निणर्य लेंगे. साथ ही राज्य की सीमा में खड़े कच्चा माल लदे वाहनों के आवागमन शुरू करने की मांग कि गयी. मुख्य सचिव की ओर से इस पर नोडल अधिकारी से बात करने कहा गया.
इसे भी पढ़ेंः पलामू: कोरोना को साथ लेकर घूमे यमराज, लोगों को सिखाया सोशल डिस्टेंसिंग




