News Wing
Muzaffarpur, 26 September: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक नर्सिंग होम के संचालक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. संचालक का नाम रामदयाल कुमार है और वो पोखरैरा के निवासी हैं.
रंगदारी की मांग उनसे फोन पर की गई है. बता दें कि रामदयाल जब अपने घर पर पूजा कर रहे थे. इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर किसी अंजान नम्बर से कॉल आया और पांच लाख रंगदारी की मांग की गई. साथ ही ये भी कहा गया कि 28 सितंबर तक पांच लाख रुपये अगर नहीं मिले तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा.
धमकी के बाद से रामदयाल काफी डरे हुए हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद से पुलिस भी मामले की जांच में लगी है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस नंबर से रामदयाल को कॉल आया था वो किस के नाम पर है.




