DhanbadJharkhand

#Dhanbad: पेट्रोल पंप कर्मी से 1.73 लाख रुपये की छिनतई, फायरिंग कर भागे

Dhanbad : सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक पर एक पेट्रोल पंप कर्मी से 1.73 लाख रुपये की छिनतई अज्ञात अपराधियों ने कर ली.

बताया जाता है कि घटना को अंजाम बाइक पर सवार दो अपराधियों ने दिया है. इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की. घटना स्थल से पुलिस ने खाली खोखा भी बरामद किया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

इसे भी पढ़ें – #Ranchi: ज्वेलरी दुकान में लूटपाट का विरोध करने पर दो भाइयों को मारी गोली, रिम्स में चल रहा इलाज

रुपये जमा करने बैंक जा रहा था अभिजीत

बताया जाता है कि गणेश पेट्रोल पंप का कर्मी अभिजीत चौधरी एक थैला में 1.73 लाख रुपये लेकर बरवाअड्डा स्थित एसबीआइ की शाखा में जमा करने जा रहा था.

इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधी आये और उसके हाथ से थैला छीन लिया. दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने फायरिंग भी की.

घटनास्थल से खाली खोखा भी बरामद किया गया है. सूचना मिलने पर डीएसपी सरिता मुर्मू व अन्य पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – #TTPS नियुक्ति घोटाले के साक्ष्य न्यूज विंग के पास, पूर्व एमडी के खिलाफ जांच समिति ने नहीं सौंपी तय समय पर अपनी रिपोर्ट

सुबह बाइकर्स गैंग ने महिला के गले से छीन ली सोने की चेन

शहर में बाइकर्स गैंग का खौफ इन दिनों बढ़ गया है. बाइकर्स गैंग के सदस्य आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देते रहते हैं.

सोमवार की सुबह धनबाद रेलवे स्टेशन की महिला स्टेशन मास्टर की मां शंकुतला देवी के गले से चेन बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने छीन ली. शंकुतला बेकारबांध के पास मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रही थीं. इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

शंकुतला देवी ने घटना के संबंध में बताया कि सुनसान जगह पर बाइक रोक दिया और उसे घेर कर चाकू दिखाया. उसके शोर मचाने पर चाकू से हत्या कर देने की धमकी भी दी. इसके बाद वे गले की चेन छीन कर फरार हो गये. शंकुतला देवी ने बताया कि बाइक पर दो लोग सवार थे. बाइक चला रहा युवक गुलाबी रंग की शर्ट पहने हुआ था.

इसे भी पढ़ें – चोरी के इतने सामान हुए बरामद कि पुलिस को सूची बनाने में लगे 12 घंटे

Related Articles

Back to top button