

ट्रेन
Ranchi : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण रेलवे ने हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस को 27 से 31 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है. इससे झारखंड के टाटानगर और चक्रधरपुर से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 27 से 30 अक्टूबर तक रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 28 से 31 अक्टूबर तक नहीं चलेगी. रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले ट्रेन की स्थिति देखने की सलाह दी है.
बता दें कि बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवात अर्बन 27 अक्टूबर तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जा सकता है. अगले दिन 28 अक्टूबर को इसके आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, ओडिशा में रेड अलर्ट जारी किया है. हालांकि इसका असर रांची समेत झारखंड के कुछ जिलों में भी देखने को मिलेगा




