
Mumbai : महाराष्ट्र में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के छह जवानों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये जवान मुंबई के निकट खारघर में तैनात थे. उन्होंने बताया कि इससे पहले सीआइएसएफ के पांच जवानों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी.
इसे भी पढ़ें – #TabligiJamaat: दो दिन में 14 राज्यों से कोरोना के 647 मरीज सामने आये , जमात की वजह से बढ़े केस – स्वास्थ्य मंत्रालय
कुल 11 जवान संक्रमित
पनवेल नगर निगम क्षेत्र में अभी तक ‘कोविड-19’ के संक्रमण के 14 मामले सामने आये हैं. खारघर, पनवेल नगर निगम क्षेत्र में आता है.
बता दें कि CISF के कुल 11 जवान COVID-19 से संक्रमित पाये गये हैं. कुल 142 जवान पिछले कुछ दिनों से क्वारंटाइन में थे, जिनमें से 4 का परीक्षण गुरुवार और अन्य का शुक्रवार को पॉजिटिव पाया गया है.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : कोविड-19 से लड़ने के लिए राज्यों को 11,092 करोड़ रुपये देगा केंद्र



