JharkhandRanchi

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शहर का भ्रमण किया

Ranchi: लोकसभा निर्वाचन के तहत मतदाताओं को जागरूक करने एवं अपने मतों का प्रयोग करने और प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रखंड सह अंचल कार्यालय मंझिआंव में मतदाता जागरूकता रथ का स्वागत JSLPS की दीदियों ने किया. प्रखंड कार्यालय मंझिआंव में जिला से आए हुए मतदाता जागरूकता रथ का स्वागत करते हुए JSLPS के दीदियों ने रैली निकालकर पूरे शहर का भ्रमण किया.

रैली के जरिए मतदाताओं को अपने मतों का प्रयोग अवश्य करने की बात कही गई. मतदाता जागरूकता के लिये रैली में विभिन्न स्लोगन यथा-अबकी बार 80% के पार, पहले मतदान-फिर जलपान, लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना अधिकार आदि के साथ पूरे शहरी क्षेत्रों में भ्रमण किया गया. ELC फॉर यंग वोटर, ELC फॉर फ्यूचर वोटर,  चुनाव पाठशाला, VAF (वोटर अवेयरनेस फोरम) आदि के बारे में बताई गई.

उक्त मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के अलावा जेएसएलपीएस एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी एवं सैकड़ो की संख्या में सखी मंडल की दीदियों ने भाग लिया.

Related Articles

Back to top button