
New Delhi: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए, क्वारंटाइन स्थापित करने और अन्य व्यवस्थाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को राज्य आपदा प्रबंधन निधि (एसडीएमआरएफ) के तहत शुक्रवार को 11,092 करोड़ रुपये की राशि दिये जाने को मंजूरी प्रदान दी.
इसे भी पढ़ें – #TabligiJamaat: दो दिन में 14 राज्यों से कोरोना के 647 मरीज सामने आये , जमात की वजह से बढ़े केस – स्वास्थ्य मंत्रालय
प्रधानमंत्री ने दिया था आश्वासन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की गयी बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों को प्रधानमंत्री की ओर से दिये गये आश्वासन के बाद इस राशि को स्वीकृति प्रदान की गयी.
मंत्रालय द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि गृह मंत्री ने एसडीएमआरएफ के तहत सभी राज्यों को 11,092 करोड़ रुपये जारी किए जाने को मंजूरी दी है.
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने के बाद राज्यों की स्थिति बिगड़ती जा रही है. उनके पास जरूरी संसाधनों की कमी होने लगी है. इसके लिए फंड की आवश्यकता है. इसी के मद्देनजर केंद्र ने राज्यों के लिए यह फंड रिलीज किया है.
इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : IAS अधिकारियों की अध्यक्षता में कई टास्क फोर्स का गठन, कोरोना से लड़ाई में मिलेगी मदद



