
Giridih: लॉकडाउन से जनजीवन तो अस्त-व्यस्त हुआ ही है, बड़ी परेशानी उन लोगों को हुई है जिन्हें ब्लड की जरूरत है. शहर के सदर अस्पताल स्थित रक्तअधिकोष संस्था में अब महज पांच यूनिट ब्लड ही बचा है.
खून की इसी कमी को पूरा करने के लिए सामाजिक संस्थाएं आगे आ रही हैं. रोज जहां थैलीसिमिया के मरीजों को आठ से 10 यूनिट ब्ल्ड की जरूरत है. वहीं दूसरे अन्य मरीज भी खून की कमी के कारण ब्लड बैंक से लौट रहे हैं.
इसी क्रम में डीसी राहुल सिन्हा के सुझाव पर गिरिडीह बरनवाल सेवा समिति ने शुक्रवार को शहर के बरमसिया स्थित बरनवाल सेवा सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया.
रक्तदान शिविर को लेकर खास बात रही कि कोरोना के कारण सेवा समिति के पदाधिकारी लखन बरनवाल के निर्देश पर ब्लड डोनेट करने वालों के लिए पांच मीटर की दूरी पर बेड लगाकर रक्तदान कराया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें : #FightAgainstCorona : IAS अधिकारियों की अध्यक्षता में कई टास्क फोर्स का गठन, कोरोना से लड़ाई में मिलेगी मदद
बड़ी संख्या में महिला रक्तदाता भी शामिल हुईं
इस दौरान समिति की ओर से 30 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था शिविर में कई दूसरे समाज के युवा भी परेशानी के इस दौर में पूरे उत्साह के साथ रक्तदान करते नजर आये. दोपहर बाद आंकड़ा बढ़कर 46 यूनिट के पार कर गया.
युवाओं के साथ बड़े पैमाने पर महिला रक्तदाता भी रक्तदान करती दिखीं जिसमें एक महिला रक्तदाता सूनीता बरनवाल ने पहली बार रक्तदान किया, जबकि सेवा समिति के सक्रिय पदाधिकारी रंजीत बरनवाल ने लगातार 45वीं बार रक्तदान किया.
कोरोना संकट के बीच सेवा समिति के रक्तदाताओं को उत्साहित करने स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और सीआरपीएफ कमांडेट अनिल भारद्वाज भी पहुंचे थे.
इधर रक्तदान करने वालों में रिंकेश कुमार गुप्ता, सरिया बरनवाल, पंकज कुमार, उदय राय, राकेश कुमार, पंकज कुमार, संजीव कुमार गुड्डु, राजेन्द्र लाल राजन आदि के नाम शामिल हैं. रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को विधायक और कमांडेट ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें : #Fightagainstcorona : काफी मशक्कत के बाद रांची के कडरू स्थित हज हाउस को बनाया गया क्वॉरंटाइन सेंटर




