
Ranchi: वर्ष 2008 में झारखंड में लेक्चरर नियुक्ति मामले में हुई गड़बड़ी की जांच के बाद सीबीआइ ने 30 सितंबर को चार्जशीट दाखिल कर दी है.
सीबीआइ ने कुल 69 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. इसमें 59 लेक्चरर, जेपीएससी के अध्यक्ष, तीन सदस्य, परीक्षा नियंत्रक और पांच परीक्षकों के नाम शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : #CM रघुवर दास के भतीजे कमलेश साहू ने विधायक प्रतिनिधि से की मारपीट
निगरानी के बाद सीबीआइ के पास गया मामला
वर्ष 2008 में जेपीएससी ने 725 लेक्चरर की नियुक्ति की थी. नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगने पर अदालत के आदेश पर निगरानी ब्यूरो ने जांच शुरू की थी. बाद में मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी गयी.
सीबीआइ ने सोमवार को जिन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है, उनमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, सदस्य गोपाल सिंह, राधा गोविंद प्रसाद, शांति देवी व परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – ‘सब मिले हुए हैं जी’ यानी #Indiabulls
कॉपी जांचनेवाले भी आरोपित
इसके अलावा सीबीआइ ने लेक्चरर नियुक्ति के लिए हुई लिखित परीक्षा की कॉपी जांचने वाले पांच परीक्षकों को भी आरोपित किया है. परीक्षकों पर फर्जीवाड़ा कर नंबर बढ़ाने का आरोप लगाया गया है.
इस तरह जिन लेक्चरर को अवैध तरीके से सफल घोषित किया गया, उनमें से 59 लेक्चरर को सीबीआइ ने जांच में दोषी पाया है. इस कारण 59 लेक्चरर को भी आरोपित किया गया है.
इसे भी पढ़ें – आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ विभाग की वार्ता विफ़ल, बन्द रहेंगे राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र



