National

गुजरात : अंबाजी मंदिर से लौट रहे यात्रियों से भरी #Bus पलटी, 21 की मौत

Ahmadabad : गुजरात के बनासकांठा जिले में सोमवार को यात्रियों से भरी बस पलटने से 21 लोगों की मौत हो गयी. सभी लोग अंबाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे.

पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने घटना पर शोक जताया है.

जानकारी के अनुसार, बरसात के कारण बस त्रिशूलिया घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी.

इसे भी पढ़ें : अब #Mall में भी #Bike का 5 और कार का 20 रुपये #Parking शुल्क, सिनेमा में MRP पर पानी बोतल

शाम चार बजे हुआ हादसा

स्‍थानीय लोगों के अनुसार, ये हादसा शाम 4 बजे के आसपास हुआ. हादसे के बाद गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने जिला कलेक्‍टर से बातचीत कर घायलों को तुरंत सहायता देने की बात कही.

हादसे की जानकारी के बाद बनासकांठा जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. इसके अलावा पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें : #EastSinghbhum के #minerals की हो रही #Smuggling, हर साल 1000 करोड़ के राजस्व का नुकसान

जिला प्रशासन ने की 21 लोगों की मौत की पुष्टि

हादसे के बाद मीडिया से बात करते हुए बनासकांठा के एसपी अजीत रायजन ने बताया कि फिलहाल इस घटना में 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है.

इसके अलावा कई अन्य लोग अब भी घायल हैं.

पीएम ने संवेदना जतायी

पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है, “बनासकांठा से एक दर्दनाक हादसे की खबर मिली है. मैं इस हादसे में हुई लोगों की मौत के कारण बहुत दुखी हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. स्थानीय प्रशासन मौके पर हर प्रकार की संभव मदद देने के लिए काम कर रहा है. मैं प्रार्थना करता हूं कि हादसे में घायल लोग जल्द स्वस्थ हों.”

इसे भी पढ़ें : शर्मनाक : #Rickshaw पर लादकर #postmortem के लिए भेजा गया 90 वर्षीय वृद्ध का शव

Related Articles

Back to top button