
Kolkata : एक फर्जी कंपनी के अवैध कारोबार को फैलाने में मदद के नाम पर घूस लेते नारद स्टिंग ऑपरेशन में गिरफ्तार आइपीएस अधिकारी सैयद मोहम्मद हुसैन मिर्जा को बैंकशाल कोर्ट की विशेष सीबीआइ अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
सोमवार को उनकी पांच दिनों की सीबीआइ रिमांड पूरी हुई थी. मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी. उन्हें गत गुरुवार को ही गिरफ्तार किया गया था.
सोमवार उन्हें बैंकशाल कोर्ट में विशेष सीबीआइ अदालत में पेश किया गया. यहां सीबीआइ ने कहा कि मिर्जा से और अधिक पूछताछ की जरूरत है ताकि इस मामले में पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके.
14 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की गयी जिसे स्वीकार कर लिया लिया गया.
लगायी थी जमानत याचिका
मिर्जा के अधिवक्ता ने जमानत की याचिका लगायी थी लेकिन न्यायाधीश अनुपम मुखर्जी ने उन्हें जमानत देने से इनकार करते हुए न्यायिक हिरासत पर भेजने का निर्देश दिया.
सीबीआइ सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि स्टिंग ऑपरेशन मामले में गिरफ्तार आइपीएस अधिकारी मिर्जा ने कई बड़े राज खोले हैं.
दरअसल मुकुल रॉय के कहने पर ही मिर्जा ने नारद स्टिंग ऑपरेशन कर रहे मैथ्यू सैमुअल से पांच लाख रुपये घूस के तौर पर लिये थे.
इसे भी पढ़ें : #EastSinghbhum के #minerals की हो रही #Smuggling, हर साल 1000 करोड़ के राजस्व का नुकसान
रुपये लेने से इनकार करते रहे हैं मुकुल
मुकुल ने दावा किया था कि उन्होंने किसी तरह का कोई रुपया नहीं लिया है लेकिन पूछताछ के दौरान मिर्जा ने बताया है कि मैथ्यू से रुपये लेने के बाद मुकुल रॉय के कोलकाता के एलगिन रोड स्थित आवास पर आकर उन्होंने वे रुपये उनके (मुकुल) हवाले कर दिया था.
हालांकि मुकुल इससे इनकार करते रहे हैं.
रविवार सुबह 11:30 बजे के करीब मिर्जा को लेकर सीबीआई की टीम मुकुल के आवास पर भी गयी थी. वहां मिर्जा द्वारा स्टिंग ऑपरेशन के रुपये की कथित डिलीवरी का पुनर्निर्माण किया गया और जांच अधिकारियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर इसे संरक्षित रखा है.
सीबीआई ने कहा कि उन्होंने कुछ राज खोले हैं और कई राज खुलने बाकी हैं.
भाजपा नेता मुकुल ने लिये हैं रुपये : मिर्जा
Kolkata : अदालत में ले जाने के दौरान मीडिया से बात करते हुए, मिर्जा ने रॉय पर यह कहते हुए एक स्पष्ट कटाक्ष किया कि उन्हें वीडियो में पैसा लेते हुए भले नहीं देखा गया है, लेकिन जांच में सच्चाई खुलकर सामने आ जायेगी.
मिर्जा ने कहा कि नारद के फुटेज में देखा जा सकता है कि वह फोन पर मुझसे बात कर रहे थे. मैंने उनके घर जाकर रुपये दिये हैं कि नहीं इसका भी खुलासा जांच में हो जायेगा.
मिर्जा ने कहा कि सीबीआइ ने उन्हें मुकल के साथ बैठाकर पूछताछ की है साथ ही मुकुल के जिस घर में रुपये की डिलिवरी हुई थी वहां पुर्ननिर्माण भी किया गया है.
इसे भी पढ़ें : शर्मनाक : #Rickshaw पर लादकर #postmortem के लिए भेजा गया 90 वर्षीय वृद्ध का शव
ईडी ने बढ़ाया दबाव, रत्ना चटर्जी से पूछताछ
Kolkata : नारद स्टिंग ऑपरेशन में फंसे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं मंत्रियों पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है.
कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी की पत्नी रत्ना चटर्जी से सोमवार को साल्ट लेक के सीजीओ कंपलेक्स स्थित ईडी के पूर्व क्षेत्रीय मुख्यालय में पूछताछ हुई है.
जांच एजेंसी के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस मामले में धन शोधन की जांच कर रहे ईडी ने रत्ना को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था.
रत्ना के साथ ईडी ने उनके भाई अभिजीत गांगुली को भी बुलाया था. इस मामले में रत्ना चटर्जी और अभिजीत गांगुली को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गयी है.
इन दोनों ने मिलकर एक बिजनेस किया है जिसमें कथित तौर पर नारद स्टिंग ऑपरेशन से लिए गये रुपये को लगाया गया है.
दरअसल मैथ्यू सैमुअल द्वारा किये गये नारद स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो में देखा जा सकता है कि शोभन चटर्जी ने मैथ्यू से पांच लाख रुपये नगर निगम में लिये थे.
इस मामले में जब भी उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके रुपये का हिसाब-किताब उनकी पत्नी रत्ना रखती हैं.
जांच में पता चला कि रत्ना ने एक ऐसी कंपनी खोली थी जिसके बारे में किसी को नहीं बताया था. दावा किया है कि उसी कंपनी में नारद स्टिंग ऑपरेशन में लिए गये रुपये को लगाया गया था.
इसे भी पढ़ें : फिल्म ‘जैकलिन आइ एम कमिंग’ के डायरेक्टर, राइटर और कोरियोग्राफर हैं पलामू के तीन होनहार




