DhanbadJharkhandMain Slider

Dhanbad : ढुल्लू और रघुकुल समर्थकों के बीच झड़प, हुई गोलीबारी और बमबाजी

Dhanbad : ईस्ट बसूरिया थाना क्षेत्र के निचितपुर कोलियरी में विधायक ढुल्लू महतो और रघुकुल समर्थकों के बीच सोमवार को हिंसक झड़प हुई. दोनों गुटों के समर्थकों के बीच हुए हिंसक झड़प में गोलीबारी और बमबाजी भी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी हुई है. हालांकि दोनों गुटों के बीच हुए गोलीबारी और बमबाजी की घटना की पुलिस के द्वारा अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.

देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें – तैयार हो जाइये, हाथ पर सरकारी स्किन बॉडी सेंटर टैटू गुदवाने के लिये

कोलियरी बंद करवाने को लेकर हुई झड़प

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रघुकुल समर्थक सोमवार को नियोजन नीति को लेकर निचितपुर कोलियरी में पहुंचे थे. इसी दौरान ढुल्लू समर्थक और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया. इसी दौरान दोनों गुट के लोग आमने-सामने हो गये और दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी.

इसे भी पढ़ें – पलामू :  मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिला तो प्रशासनिक पदाधिकारियों को देना होगा अपने वेतन से बेरोजगारी भत्ता

कोलियरी बंद कराने के विरोध को लेकर पहले ही दिया गया था अल्टीमेटम

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रघुकुल समर्थकों के द्वारा कोलियरी बंद कराने को लेकर ढुल्लू समर्थकों के द्वारा पहले से ही विरोध करने की बात कही गयी थी. इसी दौरान सोमवार को जैसे ही रघुकुल समर्थक कोलियरी बंद कराने पहुंचे इसी दौरान ढुल्लू समर्थकों ने इसका विरोध कर दिया और दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया.

24 अगस्त से जनता मजदूर संघ बच्चा गुट द्वारा बंदी का नोटिस दिया गया था. स्थानीय लोग बंदी का विरोध कर रहे थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बंदी कराने वाले लोगों के पास खतियान में एक डिसमिल जमीन भी है तो बंदी करे अन्यथा बंदी ना करे और अगर जबरन बंदी हुई तो स्थानीय लोग बंदी का विरोध कर औकात दिखाने का काम करेगा. साथ ही स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि कम्पनी 20 % स्थानीय लोगों को रोजगार दे चुकी है.

हमारा कोई कार्यकर्ता नहीं था : ढुल्लू महतो

धनबाद के ईस्ट बासुरिया के डेको आउटसोर्सिंग में सोमवार को हुई गोलीबारी और बमबाजी की घटना को लेकर विधायक ढुल्लू महतो का कहना है कि आउटसोर्सिंग में हुई झड़प में न तो उनका कोई समर्थक था और न ही उनके मजदूर. ये झड़प बच्चा गुट और आउटसोर्सिंग कर्मियों के बीच हुई, जिसके बाद गोलीबारी और बमबाजी की घटना घटी.

वहीं एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के क्षेत्रीय अध्यक्ष रवि चौहान की ओर से स्थानीय लोगों के रोजगार की मांग को लेकर डेको आउटसोर्सिंग में बंदी कराने की घोषणा की गयी थी. बंदी को लेकर रवि चौहान और उनके समर्थक आउटसोर्सिंग में बंदी के लिए पहुंच थे, जिसके बाद दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग की गयी. गोली किसकी तरफ से चली इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

इसे भी पढ़ें – CWC की बैठक में बवाल, राहुल ने लगाया BJP से मिलीभगत का आरोप, बोले आजाद – दे दूंगा इस्तीफा

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button