
NewDelhi : कांग्रेस के 23 शीर्ष नेताओं की ओर से सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखे जाने के बाद से ही पार्टी में बवाल मचा हुआ था. सोमवार को CWC का बैठक में भी चिट्ठी को लेकर बवाल हो गया. दरअसल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी के चिट्ठी को लेकर दिये बयान के बाद बवाल हो गया. राहुल ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने ये चिट्ठी लिखी है, वे सभी बीजेपी से मिले हुए हैं. इससे नाराज होकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बैठक के बीच में ही ट्वीट किय़ा.
इसे भी पढ़ें –CWC बैठकः सोनिया ने की इस्तीफे की पेशकश, पत्र की टाइमिंग पर राहुल नाराज
सिब्बल ने ट्वीट करके जतायी नाराजगी
अपने ट्वीट में कपिल सिब्बल ने ट्वीट करके कहा कि, राहुल गांधी जो कह रहे हैं, वैसा उन्होंने कभी नहीं किया, जिसके लिए जिम्मेवार ठहराय़ा जा रहा है. सिब्बल ने लिखा है कि मैंने राजस्थान हाइकोर्ट में कांग्रेस का पक्ष रखा,मणिपुर में भी पार्टी को बचाया. इसके अलावा वीजेपी को फायदा पहुंचाने वाली कोई बात कभी नहीं की.
Was informed by Rahul Gandhi personally that he never said what was attributed to him .
I therefore withdraw my tweet .
— Kapil Sibal (@KapilSibal) August 24, 2020
वहीं बैठक में कांग्रेस नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद भी राहुल के बयान से नाराज हो गये. आजाद ने कहा कि यदि बीजेपी से मिले हुए हैं, तो वे अपना इस्तीफा दे देंगे. साथ ही कहा कि सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने के पीछे की वजह कांग्रेस कार्यसमिति थी.
सोमवार को CWC की बैठक में सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश की. साथ ही नये अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू करने की बात ङी कही. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे पद पर बने रहने की अपील की है.
साथ ही 23 नेताओं की ओर से लिखे गये पत्र को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और ए के एंटनी ने आलोचना की है.
पार्टी में बदलाव को लेकर 23 नेताओं ने लिखा था पत्र
यहां बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी के शीर्ष 23 नेताओं ने पत्र लिखा था. पत्र लिखने वालों में पार्टी सांसद, CWC सदस्यों के अलावा पूर्व मंत्री शामिल थे. इन सभी ने पार्टी में बदलाव की मांग रखी था.. 23 नेताओं की ओर से पत्र में कई तरह की मांग की गयी थी.
वहीं लिखे गये पत्र में कांग्रेस के नेताओं ने हो रही दिक्कतों का भी जिक्र किया. लिखा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों और पदाधिकारियों की नियुक्ति में देरी से परेशानी होती है. साथ ही लिखा है कि सबको स्वीकार्य और सम्माननीय नेता प्रदेशों में भेजे नहीं जाते जिसका असर पार्टी पर पड़ता है. साथ ही राज्य में पार्टी प्रमुखों को फैसला लेने की छूट नहीं रहती है. यूथ कांग्रेस और NSUI के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इसमें भी पार्टी का संतुलन बिगड़ा है.
इन 23 नेताओं ने लिखा था पत्र
सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद हैं. इसके अलावा पूर्व मंत्री- आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल,मनीष तिवारी,शशि थरूर,सांसद विवेक तनखा के अलावा AICC और CWC के मुकमल वासनिक और जितिन प्रसाद का नाम है.
जबकि पत्र लिखने वाले 23 नेताओं में पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, राज्द्र कौल भटकल, पृथ्वीराज चव्हाण, वीरप्पा मोइली, अजय़ सिंह,पीजे कुरियन, मिलिंद देवड़ा के अलावा रेणुका चौधरी हैं.
वहीं प्रदेश कमेंटियां संभाल चुके अरविंदर सिंह लवली, कौल सिंह के अलावा राज बब्बर ने लिखे गये पत्र को अपना समर्थन दिया है. जबकि कुलदीप शर्मा, योगानंद शास्त्री, अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा संदीप दीक्षित ने भी पत्र पर अपना सिगनेचर किया है.
इसे भी पढ़ें – रांची नगर निगमः स्पेरो सॉफ्टेक से करीब तीन फीसदी कम दर पर श्री पब्लिकेशन कंपनी करेगी काम





I AM REALY HAPPY WITH MY NEW Vacheron Constantin Traditionnelle WATCH…..