Court News

अब झालसा की सर्विस लोक अदालत में सरकारी कर्मियों के मामलों की होगी सुनवाई

Ranchi : अगर आप झारखंड सरकार के किसी भी विभाग के कर्मचारी या पदाधिकारी हैं तो यह खबर आपके लिए है. झालसा के सचिव मोहम्मद शाकिर के मुताबिक सितंबर महीने में झारखंड में देश की पहली सर्विस लोक अदालत लगायी जायेगी, जिसमें राज्य सरकार के सभी विभागों से जुड़े कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के मामलों का निपटारा किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – तैयार हो जाइये, हाथ पर सरकारी स्किन बॉडी सेंटर टैटू गुदवाने के लिये

पेंशन, रिटायरमेंट समेत कई तरह के मामलों का होगा निपटारा

सर्विस लोक अदालत के लिए सभी विभागों के द्वारा मामले चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके साथ ही पक्षकारों ने झालसा में आवेदन देना शुरू कर दिया है. लोक अदालत के दौरान पेंशन, रिटायरमेंट बेनिफिट, प्रमोशन और अनुकम्पा की नौकरी, उपार्जित अवकाश, फाइनेंशियल प्रमोशन, एरियर से संबंधित मुकदमों के निपटारे पर विशेष जोर दिया जायेगा. ज्ञात हो कि झारखंड हाइकोर्ट एवं राज्य के विभिन्न जिला न्यायालयों में हजारों सर्विस मैटर लंबित हैं, जिनमें से कई मामले काफी पुराने हैं.

इसे भी पढ़ें – पापा तो मर गये, स्वास्थ्य विभाग बताये-एंबुलेंस सेवा बंद क्यों नहीं कर देते

10 हजार से ज्यादा मामलों का लक्ष्य

प्री लेटिगेशन और पोस्ट लेटिगेशन के साथ सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए यह लोक अदालत काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. झालसा ने सितम्बर माह में लगनेवाले सर्विस लोक अदालत में 10 हज़ार से ज्यादा लंबित मुकदमों के निष्पादन का लक्ष्य रखा है, ताकि हाइकोर्ट में लंबित मुकदमों का बोझ भी कम हो और वर्षों से अपने विभाग के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनका हक मिले.

इसे भी पढ़ें – CWC की बैठक में बवाल, राहुल ने लगाया BJP से मिलीभगत का आरोप, बोले आजाद – दे दूंगा इस्तीफा

4 Comments

  1. I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button