
Sahibganj: साहिबगंज जिला प्रशासन कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को देखते हुए अपनी तैयारी चाक-चौबंद करने में जुटा है. प्रशासन किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रहा है.
जिला प्रशासन ने कोविड-19 से बचाव तथा रोकथाम ले लिए जिले में कोरोना सेंटर, क्वारंटाइन सेंटर, आइसोलेशन सेंटर आदि का निर्माण किया है, जहां कोरोना संक्रमित मरीज़ों का इलाज किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – #FightAganistCorona: CM के निर्देश के बाद राजधानी के हर वर्ग के लिए जिला प्रशासन ने शुरू की पहल
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज साहिबगंज में बना है कोविड केयर सेंटर
जिला के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में 100 बेड क्षमतावाला कोविड केयर सेंटर बनाया गया है. जहां संदिग्ध कोरोनो संक्रमित मरीज़ों को आइसोलेशन में रखा जाने के साथ-साथ कोरोनो पॉजेटिव मरीज़ों को भी रखे जाने की व्यवस्था की गयी है.
यहां कुछ बेड से शुरुआत की गयी है, जो आनेवाले दिनों में बढ़ा दिये जायेंगे. अभी तक साहिबगंज जिले में कोई भी कोरोना का मामला प्रकाश में नहीं आया है. कोरोना के किसी भी प्रकार का मामला आने की पुष्टि होने का बाद या संदिग्ध मरीज़ों को भर्ती कर आवश्यक उपचार किया जायेगा.
उपायुक्त वरुण रंजन ने बताया कि यहां जांच के बाद लाये जानेवाले मरीजों की अलग व्यवस्था की गयी है, जिसमें बेड को पूर्ण रूप से सैनिटाइज कर ढक कर रखा जायेगा. वहां उनके लिए अलग से व्यवस्था की जायेगी. इस सेंटर में संदिग्ध मरीज़ों के रख-रखाव की भी व्यवस्था की जा रही है जिससे उन्हें आइसोलेशन में रखने में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें – #Delhi में प्लाज्मा थेरेपी फर्स्ट स्टेज में कारगर, जानें क्या है यह थेरेपी और कैसे करती है काम



