
Dhanbad : जिले के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में 20 दिनों की अवधि पूरी कर चुके निगेटिव रिपोर्टवाले प्रवासियों को दूसरे चिह्नित भवनों में शिफ्ट किया जायेगा. विभिन्न केंद्रों में फिलहाल क्षमता से अधिक संदिग्धों को क्वारंटाइन किया गया है, जिनमें से अधिकतर ने क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर ली है और उनकी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आयी है.
देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें – #CoronaOutBreak: देश में कोरोना से 21,700 बीमार, 686 की मौत
सदर अस्पताल में 129 लोगों को किया गया है क्वारंटाइन, एक सौ लोगों की है क्षमता
क्वारंटाइन के लिए सदर अस्पताल की क्षमता 100 है, जहां 129 संदिग्ध रखे गये हैं, जबकि पीएमसीएच में 29 व एसएसएलएनटी अस्पताल में 20 संदिग्ध रह रहे हैं. शुक्रवार को औचक जांच में पहुंचे एसएसपी किशोर कौशल ने सदर अस्पताल में संदिग्धों को अस्पताल में घूमते देख नाराजगी जतायी. साथ ही एसएसपी ने डॉक्टर को कहा कि ऐसे संदिग्ध अस्पताल में न घूमें, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाये.
इसे भी पढ़ें – सरपंचों से बोले पीएम मोदीः वायरस ने बदला काम करने का तरीका, गांव ने दिया ‘दो गज दूरी’ का संदेश
डीसी से बात कर उठाया जायेगा आवश्यक कदम
इस दौरान उन्होंने उपस्थित बीडीओ व चिकित्सक से उनके बारे में जानकारी भी ली. कई प्रवासी लोगों के निगेटिव रहने व क्वारंटाइन अवधि पूरा करने के बावजूद वहीं रहने की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने इस मामले में उपायुक्त से बात कर उन्हें सदर अस्पताल से दूसरे स्थान पर रखने की बात की. एसएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि क्वारंटाइन अवधि पूरी कर लेनेवाले प्रवासियों को सदर अस्पताल से हटा कर धनबाद, निरसा पॉलिटेक्निक के अलावा अन्य दूसरे स्थानों पर रखा जायेगा. क्योंकि वे सभी दूसरे राज्यों के हैं और अभी लॉकडाउन चल रहा है, इसलिए उन्हें यहां से हटाया नहीं जा सकता.
इसे भी पढ़ें – #FightAganistCorona: CM के निर्देश के बाद राजधानी के हर वर्ग के लिए जिला प्रशासन ने शुरू की पहल



